Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कनाडा के ओंटारियो सिटी में रतिया क्षेत्र के युवक की मौत

Updated on Wednesday, June 26, 2024 15:37 PM IST

फतेहाबाद । जिले के रतिया क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की वहां हुए हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक हादसे से करीब एक सप्ताह पहले ही भारत से कनाडा गया था। अब मृतक के शव को वापस भारत लाने के लिए परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार रतिया क्षेत्र के गांव पिलछियां निवासी बिकर सिंह का 23 वर्षीय बेटा केवल सिंह 14 जून को काम के लिए कनाडा के ओंटारियो सिटी गया था। वहां पर एक फार्म में पशुओं के लिए चारा काटने के काम पर लग गया। बताया जा रहा है कि 21 जून को वह काम कर रहा था कि वह एक बड़ी चारा काटने वाली मशीन के अंदर जा गिरा। पेट में लोहे की पत्ती घुसने पर उसकी मौत हो गई।

केवल सिंह के परिवार को जैसे ही इस दुखद हादसे का पता चला तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता ने पहले ही जमीन बेचकर लाखों रुपए जुटाकर अपने पुत्र को कनाडा भेजा था और अब उसके शव को लाने के लिए भी लाखों रुपए की जरूरत है। इस कारण उन्होंने बीती रात सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक अपील भी जारी की है।

पीड़ित पिता की अपील के बाद अब बुधवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने भी प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि गांव पिलछिया के नौजवान युवक की कनाडा में मौत हो गई है, इसलिए वह केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि मृतक युवक के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए और शव को सरकार अपने खर्चे पर कनाडा से भारत लेकर आए ताकि परिवार के लोग उसे अंतिम विदाई दे सकें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X