Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा ने 29 जून को कुरूक्षेत्र में बुलाई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Updated on Tuesday, June 25, 2024 19:38 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से गंभीर हो गई है। भाजपा एक के बाद एक लगातार बैठकें करके लोकसभा में पांच सीटों पर हार का मंथन कर रही है वहीं अब निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए फील्ड में उतरने से पहले नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा ने 29 जून को कुरूक्षेत्र में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुला ली है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय की तरफ से इस बैठक के संबंध में अधिकारिक जानकारी जारी की गई।

इससे पहले भाजपा रोहतक में चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में पूरा दिन मंथन बैठक का आयोजन कर चुकी है। लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा द्वारा चार बार बैठकों का आयोजन करके पांच सीटों पर हार के कारणों का मंथन किया जा चुका है। हार से सबक लेते हुए अब भाजपा ने आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

(SUBHEAD)

कुरूक्षेत्र में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला तथा रामबिलास शर्मा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी विधायकों, सांसदों तथा मंत्रियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए बोला गया है। इसके अलावा भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल स्तर के पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे। बैठक के पहले चरण में सभी विधायक, मंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अपना-अपना फीडबैक व सुझाव देंगे इसके बाद दूसरे सत्र में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कार्यकर्ताओं 90 दिन का रोडमैप दिया जाएगा। इस बैठक के बाद भाजपा सत्ता व संगठन के स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X