Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

‘प्रसाद’ से होगा मनसा देवी मंदिर का ‘शृंगार’

Updated on Tuesday, June 25, 2024 19:18 PM IST

चंडीगढ़ । पंचकूला स्थित श्रीमाता मनसा देवी मंदिर को भव्य रूप दिया जाएगा। माता मनसा देवी मंदिर के ‘शृंगार’ के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक वृद्धि यानी ‘प्रसाद’ योजना के तहत मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। आईआईटी रूड़की की ओर से इसका डिजाइन तैयार किया है। इस पर काम शुरू हो चुका है। 200 साल से भी अधिक पुराने इस मंदिर के गुम्बद अब नागर शैली में बनाए जाएंगे।

(SUBHEAD)

मंदिर के भिती चित्र भी नये सिरे से तैयार होंगे। माता मनसा देवी शृाइन बोर्ड कार्ययोजना को मंजूरी दे चुका है। इतना ही नहीं, इन कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए एडवाइजर भी नियुक्त किया है। मंदिर के गुम्बद काफी पुराने हैं और ये नागर शैली के नहीं हैं। उत्तर भारत के मंदिरों में नागर शैली का ही इस्तेमाल होता है। मौजूदा मंदिर का निर्माण 1811 और 1815 के बीच उस समय मनीमाजरा के महाराज गोपाल सिंह द्वारा करवाया गया था। माता मनसा देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी यहां श्रद्धालु आते हैं। प्रसाद योजना के तहत मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करवाया जा चुका है। पार्किंग में एक बार में 300 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है। अब इसके दूसरे चरण में पार्किंग स्थल से मंदिर तक ई-रिक्शा चलाने की योजना है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

इसी तरह छह करोड़ रुपये की लागत से मंदिर के मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार होगा। यहां बनी सीढ़ियों को नये सिरे से बनाया जाएगा। लिफ्ट के साथ रैम्प का प्रबंध होगा ताकि बुजुर्गों व दिव्यांगों को आसानी हो सके। इतना ही नहीं, इस तरह का प्रबंध किया जा रहा है ताकि सीढ़ियों के नीचे से ही माता मनसा देवी के दर्शन हो सकें। एक ऐसा हॉल बनवाया जा रहा है, जिसमें एक बार में 500 लोग बैठकर आरती कर सकेंगे।

मंदिर के गुम्बद काफी पुराने हो चुके हैं। इन सभी को नागर शैली में तैयार करवाया जाएगा। नागर शैली सातवीं शताब्दी की रही है। पल्लव काल में यह शुरू हुई और चोल काल में इस शैली का काफी विस्तार हुआ। इसके तहत मंदिर का निर्माण एक बड़े चबूतरे पर किया जाता है। साथ ही, मंदिर का मुख्य गर्भ गृह, जिसके ऊपर हमें शिखर, शिखर के ऊपर आमलक और आमलक के ऊपर कलश देखने को मिलता है। इस कलश के साथ एक ध्वज भी लगाया जाता है। गुम्बदों के साथ-साथ गर्भग्रह के भिती चित्र भी नये सिरे से बनेंगे।

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर

माता मनसा देवी मंदिर परिसर में काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए 8 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। मंदिर परिसर में भव्य हनुमान वाटिका बनाई जाएगी। इसमें हनुमान जी की भव्य मूर्ति के साथ-साथ पूजा स्थल का निर्माण होगा। ओपन एयर आरती थियेटर बनेगा। हनुमान वाटिका में पेड़-पौधों के अलावा फव्वारे लगाए जाएंगे। लाइटिंग का प्रबंध होगा ताकि यहां आने वाले लोगों को सुकुन मिल सके। पंचकूला विधानसभा व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके प्रयासों से ही यह योजना समय रहते सिरे चढ़ पाई है।

आयुर्वेदा के साथ संस्कृत

माता मनसा देवी परिसर का एरिया देशभर में अपने आप में यूनिक जगह बने वाला है। हरियाणा सरकार यहां 22 करोड़ रुपये की लागत से संस्कृति कॉलेज का निर्माण कर रही है। कॉलेज की कक्षाएं पिछले दो वर्षों से चल रही हैं और इसके भवन का कार्य अंतिम चरण में है। इसी तरह से 20 एकड़ जमीन में केंद्र सरकार द्वारा यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा का निर्माण किया जा रहा है। यह इंस्टीट्यूट जयपुर (राजस्थान) में बने आयुर्वेदा एम्स से कनेक्ट होगा। यहां पीजीआई की तर्ज पर आयुर्वेदा में रिसर्च हो सकेगी। 250 बिस्तरों का अस्पताल भी बन रहा है। लैब भी बनेंगी। साथ ही डॉक्टरों व स्टॉफ के लिए आवासीय कालोनी विकसित की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X