Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

1 लाख 40 हजार लोगों को बिना अपराध के जेलों में ठूंस-ठूंस कर भरने का पाप कांग्रेस ने किया : कैप्टन अभिमन्यु

Updated on Tuesday, June 25, 2024 18:04 PM IST

गुरुग्राम । पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान को बार-बार नुकसान पहुंचाने का पाप किया है। आपातकाल को भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर नागरिकों को मूलभूत अधिकारों से वंचित किया था। बिना अपराध किए और बिना कोई गलती किए 1 लाख 40 हजार लोगों को कांग्रेस की सरकार ने जेलों में ठूंस-ठूंस कर भर दिया। इंदिरा गांधी ने लोकतांत्रिक देश में भारत माता को शर्मशार करने का पाप किया। यह बातें मंगलवार को पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में आपातकाल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर कैप्टन अभिमन्यु ने लोकतंत्र सेनानियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी के संगठन के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज, मेजर अतुल देव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल यादव ने की।

कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी में प्रधानमंत्री बनने की कोई योग्यता नहीं थी। जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बना दिया गया। अपने पिता के नाम पर इंदिरा गांधी भारत की सत्ता पर काबिज हो गई। 1971 के चुनाव में राजनारायण ने इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। चुनाव में धांधली के कारण राजनारायण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में यचिका दायर की। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जयनारायण को विजयी और इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर दिया। इंदिरा गांधी को लगा अब सत्ता खिसकने वाली है तो रातोरात देश पर आपातकाल थोप दिया।

#subhead1

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 1 लाख 40 हजार लोगों को पकड़-पकड़ कर जबरदस्ती जेलों में ठूंस दिया। तिहाड़ जेल की बैरक में जहां 1200 लोगों की क्षमता थी वहां पर 3500 लोगों को भर कर जो प्रताड़ना दी गई उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। पूर्व मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद संविधान का दुरुपयोग करते हुए तमाम अधिकारों को समाप्त कर दिया गया। दो सालों तक कांग्रेस की जुल्म और सितम की कहानी चलती रही। 1977 तक पूरे देश को सामान्य अधिकारों से वंचित रखा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है।

कांग्रेस नेताओं को घेरते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इंदिरा गांधी के नाम की पार्टी के लोग सामान्य परिवार से आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लोकप्रिय नेता पर सवाल खड़ा करते हैं। ये वही परिवारवादी लोग हैं जो आपातकाल के पाप के भागीदार रहे हैं। देश और संविधान को खतरे में बताने का झूठा नेरेटिव चला रहे हैं। दलितों का आरक्षण खत्म करने का दुष्प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने 75 बार संविधान में संशोधन किया। धारा 356 के माध्यम से चुनी गई सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने करने वाली भी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 90 बार चुनी गई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का घोर पाप किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन के दौरान एक भी राज्य के खिलाफ अनुच्छेद 356 का प्रयोग नहीं किया गया।

भाजपा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं का धर्म बनता है कि वे समाज के अंदर चेतना जागृत करने का काम करें। कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने लेकर आएं और कांग्रेस के काले इतिहास की कलई खोलें। जनता को बताएं कि कांग्रेस सनातन को गाली देने वाली पार्टी है। संविधान को खतरे में बताकर लोगों को बरगलाने वाली पार्टी है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल में योजनाएं झेलते हुए कांग्रेस के अत्याचारो का सामना किया था उसी तरह कार्यकर्ता भी कांग्रेस के नेरेटिव का लोकतंत्र सेनानियों की तरह डंटकर मुकाबला करें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X