Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विकास में नंबर वन हरियाणा को बीजेपी ने बना दिया क्राइम स्टेट : हुड्डा

Updated on Tuesday, June 25, 2024 17:58 PM IST

चंडीगढ़ | बीजेपी ने कानून व्यवस्था की हालात इतनी खस्ता कर दी है कि प्रदेश में सिर्फ वहीं व्यक्ति जिंदा है, जिसे कोई मारना नहीं चाहता। आज बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि वो जिससे चाहे फिरौती मांगते हैं और जिसको मर्जी गोली मार देते हैं। क्योंकि बदमाशों के जहन में सरकार का रत्तीभर भी डर नहीं है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा हिसार के एक शोरूम में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और रंगदारी मांगने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ऐसी ही घटनाओ की ख़बर हरेक जिले से आ रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा देश के सबसे शांतिपूर्ण राज्यों में शुमार था। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रदेश से बदमाशों और गैंगस्टरों का भगाया गया था। लोग बिना किसी डर के अपनी जिंदगी जीते थे और व्यापारी बिना किसी भय के कारोबार करते थे। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, उसने कभी कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए प्रदेश में बदमाश, गैंगस्टर और माफिया फिर से सक्रिय हो गए। जो हरियाणा 2014 से पहले विकास में नंबर वन था, उसे बीजेपी ने क्राइम स्टेट बना दिया है।

 (SUBHEAD)

पिछले कुछ सालों में बदमाश कारोबारी से लेकर राजनीतिज्ञों तक सभी को अपना निशाना बना चुके हैं। व्यापारियों पर सरेआम फायरिंग, उनकी हत्या और चुने हुए विधायकों तक से फिरौती मांगने की वारदातें आम हो गई हैं। आम आदमी की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा एनसीआरबी की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में रोज 4 हत्याएं, 4-5 रेप और लगभग एक दर्जन किडनैपिंग की वारदात होती हैं। खुद केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो सरकार लोगों के जानमाल की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा से अपराध और अपराधियों को हरियाणा से भगाया जाएगा। फिर से हरियाणा को एक सुरक्षित राज्य बनाया जाएगा, जिसमें आम आदमी से लेकर प्रत्येक कारोबारी तक बेखौफ होकर अपना काम कर सकें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X