Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: दो महिलाओं में 4 साल पहले पनपा प्रेम, अब शादी कर बनीं जीवनसाथी

Updated on Monday, June 24, 2024 20:18 PM IST

संजय कुमार मेहरा, गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में दो महिलाओं ने समलैंगिक विवाह करके एक साथ जीने की कसम खाई। विवाह के सभी रस्मों-रिवाज इस शादी में पूरे किए गए। एक महिला शेरवानी पहने दुल्हा बनकर पहुंची तो दूसरी महिला दुल्हन के जोड़े में सजी नजर आई। दोनों के परिवारों के सदस्यों की मौजूदगी में यह विवाह संपन्न हुआ।

(SUBHEAD)
गुरुग्राम की रहने वाली महिला अंजू पुत्री स्वर्गीय हीरा देवी एवं स्वर्गीय जुगलाल शर्मा (पौत्री स्वर्गीय गुलाबो देवी एवं स्वर्गीय शिव दत्त) को मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वाली कविता पुत्री रोशनी देवी एवं देवी लाल के बीच एक नजर में प्रेम हुआ। दोनों कलाकार हैं। चार साल तक दोनों प्रेम संबंधों में रही। फिर फैसला लिया कि दोनों शादी करके साथ जीवन बिताएंगी। दोनों एक-दूसरे पर पूर्ण रूप से समर्पित हो गईं। दोनों ने साथ जीने की कसम खाई और फिर शादी करने का बड़ा फैसला भी कर लिया। दोनों ने ही अपने परिवारों में अपने फैसले की जानकारी दी। दुल्हन बनीं महिला की मां को छोडक़र बाकी परिवार वाले सहमत हो गए। दोनों परिवार अपनी-अपनी बेटियों के समलैंङ्क्षगक विवाह के लिए राजी हो गए और शादी की तैयारियों में जुट गए। शादी का परिवारों, रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए बकायदा कार्ड छपवाए गए। शादी को हुए करीब दो महीने हो गए हैं। ज्योति पार्क रोड मदनपुरी स्थित चोटी पंचायत धर्मशाला में विवाह समारोह आयोजित किया गया। पहले घुड़़चढ़ी निकाली गई। फिर बारात दुल्हन के द्वार पहुंची। दुल्हन पक्ष की तरफ से नरेश कुमार, पवन, अमीर, चेतन, अंकित, मुकेश, रोनित, बिज्जू, यशू व बंटी न शादी की तैयारियों में भूमिका निभाई। खाना-पीना, धूम-धड़ाका के बीच सभी ने इस शादी को एंज्वॉय किया। तारों की छांव में दुल्हन की विदाई की गई। भले ह यह समलैंगिक शादी हो गई, लेकिन इसके बारे में अधिक जानकारी किसी को नहीं लगी। अब इस समलैंङ्क्षगक शादी की तस्वीरें, वीडियो वायरल हुई है। समलैंगिक विवाह करने वाली दोनों महिलाएं भले ही खुद का बच्चा पैदा ना कर पाएं, लेकिन अपना वंश चलाने के लिए वे अनाथालय से बच्चा गोद लेंगीं। कविता का कहना है कि समाज उन्हें अभी असेस्ट नहीं कर रहा। लोग कमेंट करते हैं। उन्हें किसी की चिंता नहीं है। उन्हें कमाना है और खाना है। शादी कर ली है। अब साथ रहेंगी। कविता का कहना है कि उनके शादी करने के बाद अब और भी कई लड़कियां उसने संपर्क कर रही हैं। शादी करवाने की बात कह रही हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X