Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिसार के महिंद्रा शोरूम पर दिनदहाड़े 40 रांउड फायरिंग

Updated on Monday, June 24, 2024 18:55 PM IST

हिसार। सिटी पुलिस थाना के ठीक पीछे आटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम में बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ लगभग 40 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने पर्ची फैंक कर महिंद्रा शोरूम मालिक से पांच करोेड़ की रंगदारी भी मांगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उन्हें खंगालना शुरू किया। सिटी पुलिस थाना के पीछे संजय गुप्ता का महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है। इस दौरान रोजमर्रा की तरह शोरूम में कामकाज चल रहा था। दोपहर बाद अचानक शोरूम के बाहर पटाखे फोड़ने जैसे आवाज सुनाई दी लेकिन बाद में पता चला कि पटाखे नहीं शोरूम के बाहर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। शोरूम के अंदर तथा बाहर दहशत फैल गई।

शोरूम के काउंटर पर बैठी युवती इस वारदात को देखकर बेहोश हो गई। लोग इधर-उधर खुद को बचाने का प्रयास करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक फायरिंग कर रहे थे। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के दौरान कई गोलियां शोरूम के शीशों तथा शोरूम के बाहर खड़ी कई गाड़ियों पर भी लगी। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था तथा एक युवक ने सिर पर केसरिया रंग का साफा बांधा हुआ था। करीब 35 से 40 रांउड फायरिंग करने के बाद बदमाश ने शोरूम की तरफ एक पर्ची भी फैंकी जिसमें पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि पर्ची पर किसी भाउ गैग का नाम लिखा गया है। इसके बाद बदमाश हथियार हवा में लहराते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X