Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला किए दर्शन

Updated on Monday, June 24, 2024 18:34 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने आज संपूर्ण मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अयोध्या में  रामलला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की।

नायब सिंह ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि  रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिला है, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में लोग  रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं।

तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना । नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाई है, जिसके तहत अब लोगों को तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने श्रमिकों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है और विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

(SUBHEAD)

कुरुक्षेत्र में तीर्थ स्थलों के विकास पर खर्च किए जा रहे 250 करोड़ रुपये । मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसे गीता की धरती के नाम से जानते हैं, के विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की अनेक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। हाल ही में, कुरुक्षेत्र में संवाद केंद्र और अनुभव केंद्र का उद्घाटन हुआ है। कुरुक्षेत्र में भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। महाभारत कालीन सभी स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंचकूला में  माता मनसा देवी और  नाडा साहिब गुरुद्वारा, गुरुग्राम में  माता शीतला मंदिर आदि में भी जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। गुरुग्राम में जंगल सफारी विकसित की जा रही है।

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता,कैबिनेट मंत्री  कंवर पाल,  मूलचंद शर्मा,  जय प्रकाश दलाल, डॉ बनवारी लाल, डॉ कमल गुप्ता, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष  रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री मती सीमा त्रिखा,  महिपाल ढांडा, डॉ अभय सिंह यादव,  सुभाष सुधा,  बिसम्बर सिंह,  संजय सिंह और विधायकगण, मीडिया सचिव  प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X