Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकार का ध्येय योग के जरिये हर व्यक्ति को रखना है स्वस्थ : नायब

Updated on Friday, June 21, 2024 15:18 PM IST

चण्डीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश में आगामी 60 दिनों में 100 और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनमे नियमित योग का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री आज हिसार में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में योग अभ्यास करने आए योग साधकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1121 स्थानों को चिन्हित करके व्यायामशालाएं खोली गई है और इनमें से 714 व्यायामशालाओं में नियमित योग हो रहा है। हरियाणा सरकार का प्रदेश में घर-घर तक योग को पहुंचाने का ध्येय है और इसी  के जरिये लोगों को स्वस्थ भी करना है। योग जीवन का न सिर्फ अहम हिस्सा है, बल्कि जीवन जीने का भी तरीका  है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने के लिए वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा से प्रस्ताव पारित कराया था, जिसका विश्व के 177 देशों ने समर्थन  किया था। आज पूरी दुनिया के 217 देश 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी के तहत आज पार्कों, सभागारों, घरों, मुहल्लों, पंचायतों के अंदर साधकों ने योग का अभ्यास किया गया। 

(SUBHEAD)

मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने कहा कि लोगों को योग से जोड़ने और उनके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सरकार ने 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्तियां की हैं, जो कि प्रतिदिन योग सिखाएंगे। इसके बाद योग सहायक आयुष डिस्पेंसरी में आने वाले रोगियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए योग के महत्व की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल के समय जब कोई दवा व वैक्सीन नहीं थी,  तब लोगों ने इस बीमारी से निजात के लिए योग को अपनाया और बीमारी से काफी हद तक छुटकारा भी पाया। आज योग एक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। वर्तमान दौर में सभी की जिंदगी भाग-दौड़ की हो गई है, जिससे मन में तनाव भी रहता है। योग न सिर्फ तनाव को दूर करता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा भी पैदा करता है। अगर शरीर स्वस्थ रहता है तो जीवन में विकास की गति भी तीव्र रहती है। संकल्प लेना चाहिए कि हमें योग के जरिये आगे बढ़ना है।

करें योग, रहें निरोग

मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया  कि योग को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि योग से शरीर को बीमार होने से बचाया जा सके। इसलिए करें योग, रहें निरोग। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि योग को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हर रोज प्रार्थना सभा से पहले पांच मिनट विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग पद्धति भारत की प्राचीन विधा है और योग गुरु बाबा रामदेव ने न केवल भारत के लोगों को बल्कि विश्व के लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उसके बाद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की दूर दृष्टि से योग को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वयं के लिए योग व समाज के लिए योग है।

योग कर शरीर को बनाए स्वस्थ-स्वास्थ्य मंत्री

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के योग एवं व्यायामशालाओं के खोलने की प्रक्रिया के बारे गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में जानकारी लेने में रुचि दिखाई है। गीता के संदेश में भी योग महत्व के बारे में बताया गया है। आज निरोग रहने के लिए योग करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तिका का विमोचन

इस मौके पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने हरियाणा योग आयोग की पुस्तिका योग प्रोटोकॉल का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिसार जिले की दो और व्यायामशालाओं का उद्घाटन तथा दो  व्यायामशालाओं का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा उन्होंने योग कार्यक्रम के दौरान योग की प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्रों को दो लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने  योग से जुड़ी कई सामाजिक संस्थानों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं किया योगाभ्यास

इस दौरान मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने लोगों के बीच बैठ कर ही योग किया और नगर से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के लोगों के दिए गए संदेश को उद्बोधन भी सुना।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X