Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ज्ञान चंद गुप्ता ने प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया जायजा

Updated on Wednesday, June 19, 2024 18:55 PM IST

पंचकूला | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सेक्टर 23 को सेक्टर 3/21 से जोड़ने के लिए घग्गर नदी पर 25 करोड़ रुपये की लागत वाले दूसरे पुल समेत तमाम बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई। नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पीएमडीए को सौंपी गईं 54 सड़कों की मरम्मत को लेकर विस्तार से ब्योरा लिया गया। इनमें से 18.64 करोड़ के कार्यों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। वहीं 23 करोड़ 23 लाख के लिए अनुमान तैयार हो चुके हैं। शहर के सेक्टर 32 में 13.75 एकड़ पर शूटिंग रेंज भी जल्द विकसित करने की योजना है।

(SUBHEAD)

पीएमडीए ने 54 में से 2 सड़कों का काम पूरा कर लिया है। 5 का कार्य प्रगति पर है। 11 के टेंडर अलॉट तथा 12 के फ्लॉट हो चुके हैं। 8 सड़कों का अनुमान तैयार किया जा रहा है। पीएमडीए अधिकारियों ने आश्वासन दिया है सभी सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

पंचकूला के सेक्टर 23 को सेक्टर 3/21 से जोड़ने वाले घग्गर नदी पर एक और सामांतर पुल 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह परियोजना पीएमडीए को सौंपी जा चुकी है। प्राधिकरण टेंडर मंगवा चुका है। सीईओ केएम पांडुरंग ने बताया कि अगले सप्ताह तक यह कार्य निर्माण एजेंसी को आवंटित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह मांग 29 नंबवर 2019 को विधान सभा अध्यक्ष की ओर से आयोजित 'जनता दरबार' में उठाई गई थी। विस अध्यक्ष ने इस कार्य के क्रियान्वयन की अनुशंसा की थी। अब इस मांग को पीएमडीए सिरे चढ़ा रहा है।

पंचकूला में डंपिंग ग्राउंड से एनएच-7 तक पुल सहित सड़क की दूसरी लेन का निर्माण करवाने के लिए भी पीएमडीए तैयारी कर रहा है। इस परियोजना के लिए भूमि की निशानदेही के लिए तहसीलदार को चिट्ठी लिखी गई है। सेक्टर-3 में पीएमडीए कार्यालय परिसर का निर्माण के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। यह टेंडर एक जुलाई को खोला जाएगा।

सेक्टर-32 में 13.75 एकड़ भूमि पर शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए एचएसवीपी ने लेआउट प्लान को मंजूरी दे दी है। अब इसके बनाने का जिम्मा पीएमडीए को सौंपा गया है। पीएमडीए ने एजेंसी को प्रेजेंटेशन देने के लिए बुलाया है। अगले सप्ताह कार्य आवंटित होने की संभावना है।

विस अध्यक्ष ने बैठक में कौशल्या बांध से पंचकूला तक क्षतिग्रस्त जल आपूर्ति पाइप लाइन की मरम्मत पर भी संज्ञान लिया। इसके लिए एचएसवीपी ने 7.29 करोड़ का अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे अब पीएमडीए को सौंप दिया गया है। यह पाइप गत वर्ष बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी।

एमडीसी क्षेत्र, सेक्टर 1 से 21, औद्योगिक क्षेत्र के फेज एक व दो और शहर के एक्सटेंशन सेक्टरों में टर्शरी पानी की सप्लाई के लिए दो एसटीपी संयन्त्र स्थापित करने की जानकारी भी बैठक में साझा की गई। इसके लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर 5 और एमडीसी सेक्टर 7 में 6 एमएलडी के संयन्त्र स्थापित होंगे। वहीं सेक्टर 28 में स्थापित एसटीपी संयन्त्र को 15 एमएलडी से 30 एमएलडी की क्षमता वाला बनाने के लिए भी 25 करोड़ की परियोजना तैयार की जा रही है। पंचकूला के बाहरी सेक्टर में आबादी बढ़ने के कारण इस संयन्त्रों के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है। इस दौरान सेक्टर-6 टोपिएरी पार्क, निर्झर वाटिका, सिटी फाउंटेन पार्क, सिल्वर जुबली पार्क, कैक्टस गार्डन, टाउन पार्क, ट्रैफिक पार्क, हर्बल पार्क, राजीव गांधी वॉकर्स पार्क के रखरखाव के कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पीएमडीए के सीईओ केएम पांडुरंग, मुख्य अभियन्ता अमर सिंह, अधीक्षक अभियन्ता राजीव शर्मा समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X