Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कार्यकर्ता सतर्क रहे, भाजपा हाथ से बाजी निकलती देख जनता को करने लगती है गुमराह

Updated on Wednesday, June 19, 2024 17:53 PM IST

चंडीगढ़  | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि आज हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है जो कांग्रेस के पक्ष में है, जनता सरकार बदलकर कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है पर इसके लिए सभी को एकजुट होकर पहले की भांति चुनाव मैदान में उतरना है। पार्टी की ओर से जो भी उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा सभी मिलकर उसकी जीत के लिए कार्य करेंगे तभी कांग्रेस की सरकार बन सकेगी।

कुमारी सैलजा बुधवार को दिल्ली रोड़ स्थित निशुराज रिसॉर्ट में सिरसा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उनका धन्यवाद कर रही थी। इस बैठक में कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्रोई, डा. के वी सिंह, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, पूर्व सांसद डा. सुशील कुमार इंदौरा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, एडवोकेट संदीप नेहरा, अमीर चावला, नवीन केडिया, वीरभान मेहता, संतोष बैनीवाल, शीतल मान, राजन मेहता, कर्ण चावला, लाधू राम पुनियां, जग्गा सिंह बराड़, पुष्पा महंत, गोपीराम चाडीवाल, राजेश चाडीवाल, राजन मेहता, कृष्णा फोगाट, आनंद बियानी, उर्मिला भारद्वाज, रामनिवास राडा, भूपेंद्र गंगवा, बलकार सिंह, जयपाल सिंह लाली,  मंगतराम लालवास, नवनीत गोदारा, सुरेंद्र वर्तिया,  श्यामसुंदर बतरा, सुरेंद्र बंसल, बलविंद्र नेहरा, बूटा सिंह थिंद, गुरनाम सिंह, एडवोकेट गुरदेव सिंह विर्क, राम सिंह सरदूलगढ़, श्याम सुन्दर बत्रा, मिथुन वर्मा आदि मौजूद थे। सभी ने नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा का भव्य रूप से स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को संबोधित और उनका धन्यवाद करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने खूब पसीना बहाया, यह जीत कार्यकर्ताओं और जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव मैने नहीं बल्कि लोगों ने खुद लड़ा है। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि कुमारी सैलजा को सिरसा से लड़े और पार्टी हाई कमान ने लोगों की मांग को सुनकर ही मुझे यहां से प्रत्याशी बनाया। कुमारी सैलजा ने कहा कि गर्मी के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि आगे की चुनौती को स्वीकार कर आगे बढ़ना है, हवा कांग्रेस के पक्ष में जनता बदलाव चाहती है, सरकार बदलना चाहती है और कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह काम आसान नहीं है मेहनत करनी है, उसके लिए जनता के बीच में जाना होगा। उन्होंने कहा कि आज उनके समक्ष जो भी काम रखे गए है मैं वायदा करती हूं कि एक एक काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा करने के लिए जिताया है और जी जान से जनता की सेवा करूंगी। सभी को मिल बैठकर काम करना है जो भी फंड आएगा सभी हलकों में बराबर बराबर बांटकर काम करना है।

उन्होंने कहा कि जो चुनाव हुआ वह 36 बिरादरी के लोगों का चुनाव था, हर बिरादरी और वर्ग का पूरा सहयोग मिला, किसानों ने भी सहयोग दिया, हर किसी ने मन से साथ दिया उन सभी की वे दिल से आभारी है। उन्होंने कहा कि कोई भी हलका कमजोर नहीं रहा हर हलके में जीत मिली, पर आने वाले वक्त में पूरी तरह से सर्तक रहना ये भाजपा है जब बाजी हाथ से निकलती देखती है तो वह जनता को गुमराह करने लगती है। भाजपा की इस चलाकी इस साजिश को नाकाम करना है। उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि वे निष्पक्ष रहे किसी के दवाब में न आए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार देखते हुए भाजपा ने सिरसा और ऐलनाबाद में झगड़ा करने का प्रयास किया पर कार्यकर्ताओं ने संयम से काम लेते हुए इनकी साजिश पर पानी फेर दिया। कभी बुल्डोजर लाकर डराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव हौंसले से लड़ा जाता है जब हौंसला मजबूत हो तो विरोधी पहले ही परास्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को ही विकल्प मानती है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार सभी एगजिट पोल पर पानी फेर दिया, भाजपा के 400 पार के दावे की हवा निकालकर रख दी।

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

इस दौरान केक काटकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी, केक काटने का कार्य सेवादल कार्यकर्ताओं से करवाया गया। अंत में सिरसा के कांग्रेसी नेताओं ने सांसद कुमारी सैलजा को समृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हलके के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने भी कुमारी सैलजा को गुलदस्ते देकर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X