Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा की राजनीति में चौधरी बंसीलाल का विशेष प्रभाव : नायब सैनी

Updated on Wednesday, June 19, 2024 14:15 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में तोशाम की विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, हरियाणा के लोकसभा चुनाव सहप्रभारी रहे पूर्व सांसद सुरेन्द्र नागर तथा पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस छोड़कर आईं दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

(MOREPIC1)  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल परिवार का पूरा समय हरियाणा की राजनीति को समर्पित रहा है। किरण चौधरी व श्रुति चौधरी के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। भाजपा परिवार में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। हरियाणा की मजबूती और विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी बंसीलाल व उनके परिवार का हरियाणा की राजनीति में विशेष प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी व श्रुति चौधरी के साथ मिलकर भाजपा एक परिवार की तरह हरियाणा को मजबूत करने का काम करेगी।

केन्द्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, जब हरियाणा की दो प्रमुख हस्तियां भाजपा में शामिल हो रही हैं, इससे हरियाणा में पार्टी को मजबूती मिलेगी। किरण चौधरी के साथ उन्होंने विधानसभा में काम किया है। साढ़े नौ वर्षो तक उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किरण चौधरी के कार्य करने के तरीके को देखा है। किरण चौधरी शरीर से भले ही कांग्रेस में रही हों, पर वे प्रदेश सरकार के कार्यों से हमेशा प्रभावित रही, इसलिए कह सकते हैं कि उनका मन पहले से ही भाजपा की नीतियों में रहा। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा में नए और पुराने का कोई विषय नहीं होता है। पार्टी में सभी को पूरा मान-सम्मान मिलता है। प्रदेश को किरण और श्रुति के भाजपा में आने से लाभ मिलेगा। मनोहर लाल ने कहा कि चौधरी बंसीलाल के साथ उन्होंने बहुत काम किया है। वर्ष 1996 से 1998 के शासनकाल में जब उनकी भाजपा के साथ सांझी सरकार थी तब उनके साथ काम करने का मौका मिला था।

(SUBHEAD)

पांच बार विधायक रही किरण चौधरी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विकासकारी नीतियों विशेषकर विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इसी सोच के साथ देश की जनता ने तीसरी बार उन्हें सत्ता सौंपी। प्रधानमंत्री के साथ उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की भी खुलकर प्रशंसा की और कहा कि पर्ची-खर्ची का सिस्टम खत्म कर उन्होंने नई दिशा दी है। इसलिए आज का युवा उज्ज्वल भविष्य देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी बंसीलाल के साथ काम किया है। चौधरी बंसीलाल की तरह ही मनोहर लाल ने भी ईमानदारी से अच्छा कार्य किया है। किरण चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। करीब 20 साल पहले उन्होंने हरियाणा विकास पार्टी का कांग्रेस में विलय करवाया था, अब वह साथ छोड़ दिया है। अब भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे और तीसरी बार भाजपा हरियाणा में जीत का परचम लहराएगी।

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशहित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पूरे विश्व में भारत का नाम चमकाया है। वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है। उनके लिए गौरव की बात है कि चौधरी बंसीलाल के साथ श्री मनोहर लाल काम कर चुके हैं। चौधरी बंसीलाल व चौधरी सुरेन्द्र सिंह ने हरियाणा को विकसित बनाने के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम भाजपा में इसलिए जुड़ रहे हैं कि देश-प्रदेश को मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकें।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X