Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राहुल गांधी व खडग़े ने बुलाई हरियाणा कांग्रेस की बैठक

Updated on Tuesday, June 18, 2024 20:31 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान पांच सीटों पर मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस हाईकमान ने 26 जून को हरियाणा के सभी नेताओं की बैठक दिल्ली में बुला ली है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा संबंधित राज्यों के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा की बैठक में प्रदेश मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

(SUBHEAD)

बैठक में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जयप्रकाश ‘जेपी’, सतपाल ब्रह्मचारी व वरुण चौधरी के अलावा लोकसभा प्रत्याशी रहे महेंद्र प्रताप सिंह, राज बब्बर, राव दान सिंह व दिव्यांशु बुद्धिराजा को भी बुलाया जा सकता है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने 26 जून को होने वाली बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के फीडबैक तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस बैठक में पार्टी नेताओं की आपसी गुटबाजी पर भी चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने दस में से पांच सीटों पर जीत हासिल की है। चुनावी नतीजों के बाद हुड्डा और एंटी हुड्डा खेमे की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा व तोशाम विधायक किरण चौधरी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर सवाल उठाए हैं। सैलजा ने गुडग़ांव से राज बब्बर और सोनीतप से सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बाहरी नेताओं को टिकट दिया गया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X