Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पीजीआईएमएस की गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाली टीम को किया सम्मानित

Updated on Tuesday, June 18, 2024 19:34 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज , रोहतक में जल्द ही स्टेट ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू किया  जाएगा ताकि किडनी सहित अन्य अंगों के ट्रांसप्लांट को सुगम  बनाया जा सके।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीजीआईएमएस,  रोहतक को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां पीजीआईएमएस, रोहतक की गुर्दा प्रत्यारोपण टीम के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुर्दा प्रत्यारोपण करने वाली समस्त टीम को सम्मानित भी किया।

गुर्दा प्रत्यारोपण की समस्त टीम को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि आने वाले समय में उनकी इस सफल पद्धति का लाभ प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को ही नहीं बल्कि देश और दुनिया को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को  बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर  प्रयास कर रही है।  प्रदेश की जनता को सस्ता और सुगम इलाज उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है।  जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों  में  देश में 24 एम्स संचालित हो गए हैं उसी प्रकार हरियाणा में भी स्वास्थ्य की आधारभूत सेवाओं में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया गया है।  आज हरियाणा में 2 एम्स  हैं जिसमे से एक झज्जर जि़ले में संचालित है तो दूसरे एम्स  की आधारशिला रेवाड़ी जि़ले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक  जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहती है ताकि अच्छे डॉक्टर तैयार किये  जा सकें और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वर्तमान में  प्रदेश में लगभग 18 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं तथा अन्य की स्थापना प्रक्रियाधीन है।  इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का नागरिक उड्डयन मंत्री होने  के  नाते मैंने आदेश दे दिए हैं कि सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों  में हेलीपैड भी बनाया जाए ताकि जरूरत पडऩे पर रिसर्च आदि से सम्बंधित कार्यों  और ट्रांसप्लांट के मामले में ऑर्गन्स और मरीज़ों  को एयरलिफ्ट किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग के निदेशक डॉ.साकेत कुमार, पीजीआईएमएस, रोहतक के निदेशक डॉ.एस एस लोहचब,पीजीआईएमएस, रोहतक की वाइस चांसलर प्रोफेसर अनीता  सक्सेना  सहित अन्य अधिकारीगण  भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X