जींद,06 अक्तूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ) । महिला थाना पुलिस ने दहेज की डिमांड पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीडऩ करने और अश्लील फिल्म बनाकर इंटरनेट तथा व्हाटसअप पर डालने की धमकी दे ब्लैकमेल करने के आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। बंद मार्केट निवासी युवती ने गत एक जून को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी गत दो अप्रैल को गद्दी मौहल्ला भिवानी निवासी मनमोहन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की डिमांड को लेकर उत्पीडऩ कर रहे थे। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती ने आरोप लगाया कि मनमोहन ने उसकी अश£ील फिल्म बना ली और उसे इंटरनेट पर डालने तथा व्हाटसअप पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके पति मनमोहन, देवर ईश्वर, अनिल, जयनारायण तथा बंद मार्केट निवासी रानी के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, मारपीट करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया।