Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा प्रदेश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में जल्द होगा आत्मनिर्भर : नायब सिंह

Updated on Monday, June 17, 2024 17:57 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा प्रदेश ने  बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक अन्य महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है।  हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह ने राजीव गाँधी थर्मल पावर प्लांट, खेदड़, हिसार  में 7250 करोड रुपए की लागत से 800 मेगावाट की अतिरिक्त अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल  पावर यूनिट स्थापित करने की घोषणा की।  इससे हरियाणा प्रदेश बिजली उत्पादन के मामले में शीघ्र ही आत्मनिर्भर हो सकेगा। 

मुफ्त बिजली योजना' के तहत आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा में अतिरिक्त अनुदान स्कीम का आरंभ करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।   इस अवसर पर उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बिजली का मंथली मिनिमम चार्ज खत्म करने की भी घोषणा की।  उन्होंने कहा कि अब से प्रदेश के लोग बिजली की जितनी यूनिट खर्च करेंगे उतना ही बिल आएगा  ताकि  बिजली उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के शुभारंभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि इस योजना से 1,80,000 रुपए से कम आय वाले गरीब परिवारों को रूफ टॉप सोलर प्लांट स्थापित करने  के लिए ₹60,000 की सब्सिडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी जबकि ₹50,000 की सब्सिडी राज्य सरकार प्रदान करेगी।   हालांकि योजना के तहत रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने पर ₹1,10,000 खर्चा आएगा लेकिन उपभोक्ता को अपने जेब से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।  इसी प्रकार, 1,80,000 रुपए से 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा ₹60,000 सब्सिडी और ₹20,000 की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को शुरू करने का संकल्प प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या की पवित्र भूमि से लिया गया था।  आज इस योजना को हरियाणा प्रदेश में अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री ने इस योजना के माध्यम से एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप  प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है और यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर है अर्थात  जो पात्र व्यक्ति  योजना का लाभ लेने के  लिए पोर्टल पर पहले रजिस्टर्ड करेगा उसे योजना का लाभ सबसे पहले मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री की सोच है कि  पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का उदय कैसे हो, उसे किस प्रकार मजबूत बनाया जाए।  पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी जी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं  के माध्यम से गरीब को सशक्त बनाकर उन्हें गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है।  इस दौरान 25 करोड़ गरीब परिवारों को  योजनाबद्ध तरीके से गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। आज से प्रदेश में शुरू की गई 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के माध्यम से भी गरीब व्यक्ति को मजबूत करने का कार्य नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है।  प्रधानमंत्री की इस परिकल्पना को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम यह डबल इंजन की सरकार कर रही है।

विपक्ष पर कटाक्ष  करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में   बिजली के नाम पर प्रदेश में राजनीति चलती थी, रैलियां तक आयोजित की जाती थी और 24 घंटे बिजली देने के वादे भी किए जाते थे।  प्रदेश की भोले-भाली जनता से बिजली के नाम पर वोट भी ले लेते थे, परंतु 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करा पाते थे।  हमने योजनाबद्ध  तरीके से हरियाणा में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना का शुभारम्भ  किया जिसके तहत आज हरियाणा के प्रत्येक गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। अपनी राजनीति चमकाने वाले ऐसे नेता विपक्ष में बैठकर लोगों को गुमराह करते रहे कि बिजली के बिल मत भरो, हमारी सरकार आएगी तो हम माफ़ कर देंगे।  ऐसे झूठे नेता जनता को बरगलाकर सत्ता में तो आ जाते थे पर बिजली के बिल माफ नहीं किये।  केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार ने ही इस प्रकार की झूठ की राजनीति पर विराम लगाने का काम किया है।

नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौर ऊर्जा पर बहुत ही तेजी से कार्य हो रहा है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री जी ने गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सचिवालय का उद्घाटन किया था उसके बाद देश ग्रीन एनर्जी की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

हाल ही में सोनीपत में गरीब परिवारों को 100 -100 वर्ग गज के प्लाट आवंटन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने विधानसभा में न केवल इसके लिए बिल पास करवाया बल्कि अलग से बजट में प्रावधान किया गया।  हाल ही में 7500  से अधिक पात्र लोगों को प्लाट का कब्ज़ा और कागज प्रदान किए गए है। इसके अतिरिक्त जहां पंचायत के पास प्लाट देने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है वहां पर पात्र व्यक्ति के खाते में प्लाट खरीदने के लिए ₹1,00,000 देने  का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही हैप्पी योजना का शुभारंभ भी किया है जिसके तहत 1 लाख से कम  आय वाले 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को एक साल में 1000 किलोमीटर तक हरियाणा रोडवेज में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के पश्चात सबसे पहले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 20,000 करोड़ रुपए की राशि जारी करने का कार्य किया।  साथ ही जिस प्रकार केंद्र सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ गरीब लोगों को  मकान बनाकर दिए, उसी प्रकार आने वाले 5 साल में 3 करोड़ और मकान देने पर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के बीच में देश में एक बड़ा अंतर देखने को मिला है, चाहे वह सड़कों की बात हो, यूनिवर्सिटी की बात हो, मेडिकल कॉलेज हो, मेडिकल यूनिवर्सिटी की बात हो या आधारभूत विकास की बात हो।  देश इन सभी क्षेत्रों में तेजी गति से आगे बढ़ा है।  हरियाणा में भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में इस दौरान चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया गया है।  लड़कियों को 20 किलोमीटर की परिधि में  कॉलेज की सुविधा प्रदान करवाने के अतिरिक्त जिन परिवारों की आय 1,80,000 रुपए से कम है उन लड़कियों की पढ़ाई का खर्चा हरियाणा सरकार वहन कर रही है।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री  रणजीत सिंह ने कहा कि  आज अम्बाला के लिए ऐतिहासिक दिन है।  पिछले कुछ वर्षों  में पावर सेक्टर में हरियाणा को बहुत अच्छा माइलेज मिला है।  प्रदेश के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत दोनों कंपनी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ए प्लस केटेगरी में आ गई है।  हमारा न केवल लाइन लॉसेस न्यूनतम स्तर पर आया है बल्कि आज  पूरे देश में हरियाणा की चारों बिजली कंपनी विश्वशनीय श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने कहा की 'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है और अब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री  मनोहर लाल इसे केंद्र में देख रहे हैं।  हम पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए इस योजना को प्रदेश में धरातल पर लागू करवाना सुनिश्चित करेंगे। 

इससे पहले परिवहन राज्यमंत्री  असीम गोयल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' प्रदेश के लोगों के जीवन में उजाला भरने का काम करेगी।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का मानना है कि भारत देश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में  इतने कार्य कर सकता है जो अन्य देशों के लिए एक मिसाल हो सकती है। आज हरियाणा प्रदेश में इस योजना की शुरुआत हो रही है।

इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ साकेत कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X