Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

संस्कार भारती, पंचकूला की नई कार्यकारिणी गठित, सुरेश गोयल बने अध्यक्ष

Updated on Sunday, June 16, 2024 20:03 PM IST

पंचकूला । सुरेश गोयल को एक बार फिर से 2024-25  के लिए सर्वसम्मति से संस्कार भारती, पंचकूला का अध्यक्ष चुना गया है । इस अवसर पर उन्होंने समाज में भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं प्रोत्साहन लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। गौरतलब है कि संस्कार भारती, पंचकूला कला एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित संस्था है।

संस्कार भारती, पंचकूला की वार्षिक बैठक सेक्टर-12 ए, पंचकूला स्थित भारत विकास परिषद भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पंचकूला के समाज सेवी व व्यवसायी कैलाश चंद मित्तल उपस्थित थे। संस्कार भारती, हरियाणा प्रांत के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. हरविंदर राणा, हरियाणा प्रांत लोक कला विधा संयोजक की उपस्थिति में नव निर्वाचित कार्यकारिणी  का गठन किया गया।

संस्कार भारती, पंचकूला के अन्य निर्वाचित सदस्यों में बाल कृष्ण कंसल को उपाध्यक्ष, सतीश अवस्थी को मंत्री, तरुण श्याम बजाज को सह-मंत्री, मयंक बिंदल को प्रचार प्रसार प्रमुख, अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष, दीपक गोयल को व्यवस्था प्रमुख का दायित्व दिया गया है। कला विधाओं के अंतर्गत, साहित्य विधा का दायित्व डॉ. प्रतिभा गुप्ता 'माही', आभा मुकेश साहनी, यश कंसल तथा राम प्रसाद को, नाट्य विधा का दायित्व अर्पणा गुप्ता तथा मोनिका ढल को, नृत्य विधा का दायित्व मीनू अलावदी एवं काजल शर्मा को, संगीत विधा का दायित्व गोपाल तंवर एवं वीना सोफत को, लोक कला का दायित्व सुरेश सिरसवाल को, चित्रकला विधा का दायित्व विकास रोहिल्ला, मीनाक्षी जैन एवं वंदना सिंह को, भू-अलंकरण का दायित्व भारती शर्मा एवं भीम सिंह को तथा दृश्य-श्राव्य विधा (ऑडियो विजुअल) का दायित्व अमित गाबा को दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम प्रबंधन समिति में वेद प्रकाश गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, सर्वप्रिय निर्मोही, नरेश चौधरी पूनम गोयल, अनुपम अग्रवाल एवं दीप्ति बिंदल को दायित्व दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्था की नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी । बैठक से पूर्व दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आदिल धीमान, अनन्या पांडे, कुलदीप बेहेरा, मानसी, सारा, कृतिका, शिव प्रिया कौर, रायमा, घनिष्ठा एवं कृदय ढल ने नृत्य विद्या संयोजक मीनू अलावदी के निर्देशन में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से तथा युवा कवि राम प्रसाद एवं वरिष्ठ कवियत्री आभा मुकेश साहनी ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम को रोचक बनाया। कार्यक्रम का संचालन सीमा गुप्ता एवं मोनिका ढल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 कार्यकारिणी  के कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने लेखा वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का पूरा विवरण सभी उपस्थिति सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत संस्कार भारती पंचकूला के मंत्री सतीश अवस्थी ने 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा पिछले वर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रमों तथा अगले वर्ष के लिए प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों का ब्योरा दिया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता, डॉ अरविंद शर्मा, विजय कुमार बागड़ी, लक्ष्मी कांत स्वामी तथा अन्य सदस्य एवं बामा एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट के निदेशक राम कुमार शर्मा भी उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम गान के साथ किया गया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X