Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : नायब सैनी

Updated on Saturday, June 15, 2024 18:34 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिये प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला शहर में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के तहत आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां सीएम सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 8500 रुपये खटा-खट खटा-खट देने जैसे झूठे लोकलुभावन वादे करके लोगों को धोखा दिया। कांग्रेस ने जो पाप किया है और इनकी जो भ्रष्टाचारी नीतियां हैं उनको लोग अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा अपमान करने वाली पार्टी भी कांग्रेस है। नायब सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि श्री हुड्डा कांग्रेस के समय में दी गई नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि कांग्रेस के समय में दी गई नौक्रियों पर कोर्ट ने क्या निर्णय लिए हैं?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद पूरे जोश व जुनून के साथ कार्य किया और बूथों पर डंटे रहे। उन्होंने ऐसे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तीन महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी प्रकार से कार्यकर्ताओं को काम करते हुए कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार झूठ एवं भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का लगातार काम किया है।

नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में रिकॉर्डतोड़ विकास के कार्य हुए हैं तथा पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी की छवि एक सशक्त नेता के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितेषी हैं, जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते ही पहला कार्य 20 हजार करोड़ रुपये की राशि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये पूरे प्रदेश में जिला व उपमंडल स्तर पर उपायुक्त तथा एसडीएम द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रातः 9 से 11 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस में समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।

(SUBHEAD)

सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलेगा तथा अधिकारियों को भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि कार्यकर्ता जो भी जायज कार्य उनके पास लेकर आएं, उनके काम बिना किसी देरी के किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने बूथ को मजबूत करें तथा जन-जन तक भाजपा की नीतियों, सरकार के जनहितेषी कार्यों की जानकारी दें जिससे कि कांग्रेस ने जो झूठ फैलाया है, उसकी असलियत जनता के सामने आ सके।

पूर्व सीएम हुड्डा को निशाने पर लेते हुए श्री सैनी ने कहा कि वर्ष 2008 में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हर घर से नौकरी देने का वादा करके लिस्टें बनाई लेकिन कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े नौ साल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान जो नौकरियां दी हैं, उस पर श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि उन नौकरियों में कोर्ट ने क्या निर्णय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी इस बारे में श्वेत पत्र जारी करने का तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X