Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अम्बाला के एसडी कॉलेज में आयोजित किया गया विश्व रक्तदाता दिवस

Updated on Friday, June 14, 2024 19:01 PM IST

चंडीगढ़ | अम्बाला के एसडी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत दी। उन्होंने प्रदेशभर से यहां पहुंची स्टार महिला रक्तदाताओं और बेहतर काम करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संजय सिंह और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं अम्बाला कैंट के मौजूदा विधायक अनिल विज भी मौजूद रहे।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पूरे विश्व में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए आज विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है। रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा रेडक्रास ने विशेष भूमिका निभाई है, जो देशभर में मिसाल है। हरियाणा में कोई भी व्यक्ति जरुरत पडऩे पर रक्त की वजह से जान न गंवाए इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर प्रदेश के 22 जिलों में एक ही दिन में 38 रक्तदान कैंप लगाकर 1 हजार 93 रक्त इकाईयां एकत्रित की गई है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। 2023-24 में रेडक्रॉस ने 5 हजार 512 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें 3 लाख 46 हजार से ज्यादा रक्त इकाईयां एकत्रित करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्रॉस सेवा की भावना से कार्य कर रहा है। रेडक्रॉस हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से पुरस्कार जीते हैं। आज के सम्मान समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने कम से कम 10 बार रक्तदान किया है। इसके अलावा ऐसी एनजीओ को भी सम्मानित किया गया है, जिन्होंने साल में कम से कम 2 रक्तदान शिविर लगाए हैं। यह सम्मान समारोह और लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा और सामाजिक संगठनों का मनोबल बढ़ाएगा। रक्तदान केवल किसी जरुरतमंद की सहायता के लिए नहीं बल्कि स्वयं की सेहत के लिए भी लाभदायक है। हरियाणा रेडक्रॉस द्वारा प्रत्येक वर्ष युवाओं के लिए जिला स्तर पर शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिसमें युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाता है। हरियाणा के सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में रेडक्रास की यूथ विंग स्थापित की गई है। 

इस मौके पर रेडक्रास के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल, अंबाला के डीसी डॉ. शालीन, रैड क्रॉस की वाइस चेयरपर्सन डा0 सुषमा गुप्ता, एएसपी सृष्टि गुप्ता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस रवि मीणा, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, रेड क्रॉस के संयुक्त सचिव अनिल जोशी, स्टेट ट्रेनिंग अधिकारी संजीव धीमान, सचिव विजया लक्ष्मी, एसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डा0 राजिन्द्र सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र कुमार, आर.एस. मंडल, सर्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X