चंडीगढ़ | प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा से शिक्षक वर्ग की लंबित मांगों को लेकर स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग हुई। मीटिंग में सलाह प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री को अपना मांग पत्र सौंपा और उन्हें जल्द से पूरा करने की मांग की। सलाह प्रतिनिधियों से चर्चा में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने ट्रांसफर ड्राइव सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा ट्रांसफर ड्राइव को लेकर एसीएस सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा करके जुलाई तक संपन्न कराने की बात की। साथ ही लेक्चरर वर्र्ग के पदोन्नति, एसीपी, डीए, वरिष्ठता सूची व कंफर्मेशन आदि की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। सलाह प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी प्रदेश अशोक शर्मा, महासचिव अजय मलिक, उप प्रधान राजवीर धारेडू, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र मलिक, आईटी प्रभारी अनिल सैनी व बीर सिंह आदि शामिल थे।
सलाह द्वारा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को सौंपा गया मांग पत्र
- पीजीटी/लेक्चरर की नवीनतम संशोधित वरिष्ठता सूची जारी करते हुए सभी को कन्फर्म किया जाए।
- पीजीटी/लेक्चरर से प्रिंसिपल की पदोन्नति सूची अति शीघ्र जारी की जाए।
- पीजीटी/लेक्चरर से पहली पदोन्नति प्रिंसिपल के पद पर होती है तो पहली एसीपी में 5400 ग्रेड पे के स्थान पर प्रिंसिपल के पद का ही पे स्केल मिलना चाहिए।
- कॉलेज कैडर की तरह एसीपी 4,9,14 वर्ष में प्रदान की जाए। एसीपी फाइल पास करने के लिए समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए।
- उप प्रधानाचार्य का पद बनाया जाए।
- पीजीटी/लेक्चरर के लिए 5400 ग्रेड पे लागू किया जाए।
- सभी हाई स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बदला जाए।
- हरियाणा राज्य के सभी राजकीय विद्यालय, मॉडल संस्कृति स्कूल एवं पी एम श्री स्कूल को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत ही रखना।
- सभी शिक्षकों के लिए चिकित्सा अवकाश प्रदान किए जाए व कैशलेस सुविधा जारी की जाए।
- स्कूल कैडर लेक्चरर से कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति।
- पीजीटी/लेक्चरर को भी ग्रुप सी की भांति एचसीएस/ आईएएस की आंतरिक भर्ती में शामिल होने का अवसर प्रदान करे।
- राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में दाखिला करने की चिराग योजना को समाप्त किया जाए।
- सीसीएल व हायर एजुकेशन की अनुमति व विदेश जाने के लिए एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन होना चाहिए
- ब्लाक स्तर के सभी स्कूल में भूगोल विषय व कन्या स्कूल में गृह विज्ञान का पद स्वीकृत होना चाहिए। जिस स्कूल में वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय है उन सभी स्कूलों में संकाय से संबंधित सभी विषयों के पद होने चाहिए।
- सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरी व स्ढ्ढरू के पद स्वीकृत करते हुए भरे जाए।
- शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लिया जाए।
- सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
- महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत होने पर एचआरए 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत व 30 प्रतिशत व ग्रेजुएटी सीमा 25 लाख बढ़ाने बारे।
- शिक्षक स्थानान्तरण पालिसी में 5 वर्ष की ग्रामीण सेवा अनिवार्य करने, बोर्ड परीक्षा के अंक प्रदान करने, संबंधित पद पर सर्विस के अनुभव के अंक प्रदान करने व ब्लाक की अपेक्षा जोन अनुसार स्कूल चयन के अवसर उपलब्ध करवाना।
- पीजीटी पदनाम के स्थान पर लेक्चरर (स्कूल कैडर) किया जाए।
- कक्षा 9 से 12 में एनएसक्यूएफ स्किल विषयों को एक अतिरिक्त विषय में रूप में सभी विद्यार्थियों के लिए शामिल किया जा सकता है । एनएसक्यूएफ को भाषा पंजाबी , संस्कृत, गृह विज्ञान, शारारिक व स्वास्थ्य शिक्षा का विकल्प न बनाया जाए।