Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

लोकसभा में बीजेपी हुई हाफ, विधानसभा में हो जाएगी साफ : हुड्डा

Updated on Tuesday, June 11, 2024 17:47 PM IST

चंडीगढ़ | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी हाफ हो गई है और विधानसभा चुनाव में पूरी तरह साफ हो जाएगी। हुड्डा चंडीगढ़ स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण भागीदारी निभाने और कांग्रेस को जिताने के लिए हरियाणा के तमाम मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा , जयप्रकाश और कई विधायक मौजूद रहे ।

हुड्डा ने बताया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। पार्टी को 36 बिरादरी का भरपूर समर्थन हासिल हुआ है। तमाम राज्यों के मुकाबले हरियाणा में इंडिया गठबंधन को सबसे ज्यादा 47.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस गठबंधन के वोटों में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई है जबकि भाजपा का वोट 12% घटा है। कांग्रेस ने 46 विधानसभाओं पर जीत दर्ज की है।

(SUBHEAD)

लोकसभा सीटों के हिसाब से देंखें तो अंबाला में कांग्रेस को 18.6% ज्यादा तो बीजेपी को 2019 के मुकाबले 11.1% कम वोट मिले हैं। भिवानी में कांग्रेस को 21% ज्यादा तो बीजेपी को 13.8% कम वोट हासिल हुए हैं। फरीदाबाद में कांग्रेस को 20.3% ज्यादा तो बीजेपी को 15.1% कम वोट मिले। गुरुग्राम में कांग्रेस को 11.6% ज्यादा तो बीजेपी को 10.4% वोट कम हासिल हुए हैं। हिसार में कांग्रेस को 33% ज्यादा तो बीजेपी को 7.9% कम वोट मिले। करनाल में भी कांग्रेस का वोट 18% बढ़ा जबकि भाजपा का 15.1% कम हुआ। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस गठबंधन के 17.9% वोट बढ़े जबकि बीजेपी के 11% कम हुए। रोहतक में 16.4% वोट बढ़े तो बीजेपी के 11.9% वोट कम हुए। सिरसा में कांग्रेस के 24.7 प्रतिशत वोट बढ़े तो बीजेपी के 17.8% कम हुए। सोनीपत में कांग्रेस के 11.4% वोट बढ़े तो बीजेपी के 5.1 प्रतिशत वोट कम हुए। यहीं रुझान तमाम विधानसभा क्षेत्रों में भी देखने को मिला।

इससे जनता के रुझान और राजनीतिक लहर का पता चलता है। हुड्डा ने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा लोकसभा चुनाव में करारी हार और विधानसभा चुनाव में सुपड़ा साफ होते देख अब बीजेपी को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट की याद आई है। जबकि कांग्रेस सरकार ने इस योजना को शुरू किया था और लगभग चार लाख गरीब, एससी और ओबीसी परिवारों को 100 गज के मुफ्त प्लॉट बांटे गए थे। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा परिवारों को यह प्लॉट देने की योजना बनाई थी। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया। इसी वजह से कांग्रेस द्वारा अलॉट किए गए कुछ प्लॉट्स का कब्जा लाभार्थी परिवारों को नहीं मिल पाया। 10 साल तक बीजेपी ने लाभार्थियों को प्लॉट से वंचित रखा। इस योजना को बंद करके बीजेपी ने 3 लाख से ज्यादा परिवारों से 100-100 गज के प्लॉट का अधिकार छीन लिया। इसके लिए बीजेपी को तमाम गरीब, एससी और ओबीसी परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इस योजना को फिर से शुरू किया जाएगा और लाभार्थी परिवारों को 100 गज के प्लॉट पर दो कमरे का पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 10 साल भाजपा ने हरियाणा में पुलिस, प्रोपेगेंडा और पोर्टल की सरकार चलाई है। पुलिस के जरिए इस सरकार ने किसानों पर लाठी और गोलियां बरसाई। उन्हें आतंकवादी तक बताया गया। सरकार ने पुलिस के जरिए चुने हुए पंच व सरपंचों और ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों को लाठियों से पिटवाया। साथ ही सम्मानजनक वेतन की मांग कर रही आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर और सफाई कर्मियों पर भी पुलिस का कहर टूटा। बीजेपी ने परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी जैसे पोर्टल के जंजाल में जनता को उलझा कर रख दिया। इसमें 90 से 95% तक खामियां पाई गईं। इसलिए कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सरकार बनने पर तमाम गैर जरूरी पोर्टल्स को खत्म किया जाएगा।

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी लगातार पक्की नौकरियों, एससी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म कर रही है। यही वजह है कि प्रदेश में खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्तियां नहीं की जा रही और कौशल निगम के जरिए इन पदों को भरा जा रहा है। कौशल निगम में ना किसी तरह की पारदर्शिता है, ना मेरिट और ना ही आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षण को खत्म करने के लिए ही सरकार ने पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर लिमिट को 8 से घटकर 6 लाख कर दिया। इसे लाखों परिवारों का आरक्षण खत्म हो गया। लेकिन कांग्रेस सरकार इसे बढ़कर 10 लाख करेगी ताकि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ मिल सके।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि बीजेपी ने पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी जैसी योजनाओं पर आम जनता का सैंकड़ों करोड़ रूपया स्वाहा कर दिया है और इन पोर्टल्स में बड़े पैमाने पर इसमें धांधलियां पकड़ी गईं है। बावजूद इसके जिन एजेंसियों को यह काम सौंपा गया था, उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। खुद नए मुख्यमंत्री ने भी इस बात को मान लिया है कि साढ़े 9 साल तक प्रदेश में बीजेपी की योजनाएं विफल साबित हुईं। लोकसभा चुनाव में खुद बीजेपी के नए मुख्यमंत्री के बूथ, उनके गांव और उनकी विधानसभा से भी भाजपा बुरी तरह हारी है।

चौधरी उदयभान ने बताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद भी लगातार सक्रिय है। अब 16 तारीख से पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे और उसके बाद विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। 16 जून को सुबह 11 बजे करनाल और दोपहर बाद 3 बजे कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उसके बाद 21 जून शुक्रवार को सोनीपत और पानीपत, 22 जून को जींद और कैथल, 23 जून को अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। 28 जून को फरीदाबाद और पलवल, 29 जून को दादरी और भिवानी, 30 जून को नारनौल व रेवाड़ी, 7 जुलाई को नूंह और गुरुग्राम, 13 जुलाई को हिसार, 12 जुलाई को सिरसा और फतेहाबाद, 14 जुलाई को रोहतक और झज्जर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने बिजली की किल्लत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जनता लगातार बिजली-पानी की भयंकर किल्लत का सामना कर रही है। चुनाव खत्म होते ही सरकार ने लंबे-लंबे पावर कट लगाने शुरू कर दिए। अब बताया जा रहा है कि प्रदेश को 2000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ेगी। जबकि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को बिजली उत्पादन में सरप्लस स्टेट बनाया था। लेकिन भाजपा कार्यकाल के दौरान कोई भी नया पावर प्रोजेक्ट स्थापित नहीं हुआ और हरियाणा में एक यूनिट भी नई बिजली पैदा नहीं की गई। इसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X