Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बिजली और पानी की किल्लत से परेशान हरियाणा की जनता: अनुराग ढांडा

Updated on Monday, June 10, 2024 17:34 PM IST

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने सोमवार को बयान जारी कर प्रदेश में पानी की किल्लत और बढ़ती बिजली समस्या को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले कई वर्षों के मुकाबले गर्मी अधिक है। हरियाणा में वर्तमान में 1400 मेगावाट बिजली की कमी है। जून में किसानों को ट्यूवबेल पर भी अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में जून माह में बिजली की किल्लत और भी हो सकती है। लेकिन अभी तक बीजेपी सरकार प्रदेश के लोगों बिजली उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही हरियाणा में लंबे लंबे पॉवर कट लगने शुरू हो गए हैं। इस भीषण गर्मी में बिजली के कटों के कारण जनता में हाहाकार मचा हुआ है। 10 साल में भी बीजेपी सरकार हरियाणा के लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं दे पाई, वहीं दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को फ्री और 24 घंटे बिजली दे रही है। हरियाणा के गांव में 8-8 घंटे के कट और शहर में 6-6 घंटे के कट लग रहे हैं। 

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि सरकार की कमजोर प्लानिंग की वजह से हरियाणा में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से, महंगी बिजली खरीदने और महंगी बिजली खरीदकर पावर कट झेलने के कारण हरियाणा के व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ही 24 घंटे बिजली दे सकती है। इसलिए इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोग भी अबकी बार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को चुनेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा के कई गांवों के खेतों में पानी भरा हुआ है और सरकार खेतों से पानी नहीं निकाल पा रही है। जिस कारण लगातार फसल खराब हो रही है। सरकार पानी की बर्बादी रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही। हरियाणा सरकार ने पानी के इक्वल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कोई कदम नहीं उठाए है।

उन्होंने कहा कि पीने का पानी भी गांवों में नहीं पहुंच रहा है। इस हालात के लिए हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। सरकार की गलती का खामियाजा जनता भुगत रही है। गली मोहल्ले में मटके फोड़े जा रहे हैं, हर घर पानी की किल्लत झेल रहा है। हरियाणा सरकार को भी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सीखना चाहिए। हरियाणा सरकार को दिल्ली सरकार से ट्रेनिंग लेनी चाहिए और समर एक्शन प्लान बनाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X