Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

समाधान प्रकोष्ठ से नहीं लोगों के घर-द्वार पहुंचकर करना होगा उनकी समस्याओं का समाधान: कुमारी सैलजा

Updated on Monday, June 10, 2024 16:42 PM IST

चंडीगढ़  | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल का खेल खेलना बंद करके लोगों के घर-द्वार पहुंचकर उनकी  प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का काम करे। जब गलती सरकार की है तो लोग कार्यालयों के चक्कर क्यों काटे, पहले तो सरकार को अपनी गलती के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए प्रॉपर्टी आईडी का फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी से भुगतान की गई राशि को वसूल करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले प्रॉपर्टी आईडी का फर्जी सर्वे करने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।

(SUBHEAD)

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री को सरकार द्वारा की गई गलतियों का अहसास तो हो गया है तभी वे लोगों को भरोसा दिला रहे है कि उनकी समस्याओं के निवारण के लिए चंडीगढ़ में मुख्य सचिव कार्यालय में ‘समाधान प्रकोष्ठ’ बनाया गया है जो कार्यदिवसों पर हर रोज़ समाधान शिविर लगवाएगा। उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम इसी प्रकार का शिविर लगाएंगे। इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर निगम अथवा नगर परिषद, समाज कल्याण आदि जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जि़ला और उपमंडल स्तर पर हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जब सरकार ही मान रही है कि प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां है, फर्जी सर्वे के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है तो सरकार को समाधान पोर्टल से पहले फर्जी सर्वे करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, उससे भुगतान की गई धनराशि वापस ली जाए जो बकाया धनराशि देनी है उस पर रोक लगाते हुए उस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ से भी कोई समाधान नहीं होने वाला है, लोगों को एक बार फिर से प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए लाइनों में लगना होगा, एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल का खेल खेलना बंद करके लोगों के घर-द्वार पहुंचकर उनकी  प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने का काम करे क्योंकि जनता ने थोडे ही कहा था कि प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र बनवाए जाए सरकार की अपनी योजना थी जिसमें वह पूरी तरह से फेल हुई है, सरकार को खुद लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पोर्टल पोर्टल का खेल बंद किया जाएगा और प्रॉपर्टी आईडी का फर्जी सर्वे करने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X