Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मैं भाजपा का अनन्य भक्त हूं ,आजीवन पार्टी के लिए काम करता रहूंगा : अनिल विज

Updated on Saturday, June 08, 2024 17:52 PM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि विधानसभा चुनाव आएंगे तो चुनाव में मैं काम करूंगा और चुनाव में मेरी भूमिका के संबंध में निर्णय लेना हाई कमान का कार्य है क्योंकि मैंने हमेशा कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का अनन्य भक्त हूं और मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करता रहूंगा ।  विज आज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अंबाला लोकसभा चुनाव हारने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम अंबाला का लोकसभा चुनाव हार गए हैं और लगभग 40 हजार मतों से हारे हैं और इस संबंध में हम विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी जीत हो या हार हो, हम हमेशा चुनाव के बाद समीक्षा करते हैं क्योंकि हमारी एक प्रजातांत्रिक पार्टी है तथा हमने इस संबंध में सभी प्रकार की जानकारी लेनी आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि एक-एक बूथ की जानकारी हम एकत्रित कर रहे हैं और उन करणों का पता लगाएंगे जिन कारणों से हमारा नुकसान हुआ है और हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी जो-जो भी कमियां रही हैं अब उनको ठीक करेंगे।

(SUBHEAD)

लोकसभा लोकसभा चुनाव में भाजपा को 5 सीट मिलने की संतुष्टि के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं कभी भी संतुष्ट नहीं होता, जब हम जीते हैं तब भी संतुष्ट नहीं होता। तब यह होता है कि इससे ज्यादा जीत होनी चाहिए और ‘स्टिल इट कैन वी इंप्रूव्ड क्योंकि यह मेरा सोचना है और हर काम में मैं ऐसा ही सोचता हूं।

आने वाले विधानसभा में कांग्रेस सरकार बनाने के दावे कर रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि भाजपा की लोकसभा चुनाव में 240 सीट आई है और कांग्रेस की 90 सीट आई हैं और कांग्रेस वाले 90 सीट लेकर के भी नाचते घूम रहे हैं जबकि ज्यादा हमारी है और सरकार केंद्र में मोदी जी बनाने जा रहे हैं न कि राहुल गांधी। हमारी सरकार बन रही है और आने वाले प्रदेशों के चुनावों में डंके की चोट पर भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

चुनाव से पहले हरियाणा में मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल के जवाब में श्री अनिल विज ने कहा कि यह तो हमारी पार्टी और हमारे हाई कमान का अधिकार होता है कि कभी भी किसी को भी बदला जा सकता हैं और किसी को भी दूसरा काम दिया जा सकता हैं क्योंकि हम एक नेशनल पार्टी हैं व देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

सत्ता विरोधी लहर के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई किसी भी प्रकार की एंटी-इनकंम्बनसी नहीं है क्योंकि हमने चुनाव में 5 सीटें जीती है और जहां-जहां पर हम हारे हैं, उसका आंकलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है किसी भी चीज का कोई अंतिम नहीं होता। उत्तर प्रदेष में भाजपा को कम सीटें मिलने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और कल बैठक हुई है और उसमें उत्तर प्रदेश के बारे में विचार किया गया होगा और इन सब बातों का हम विचार कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X