Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सेल्फी विद डॉटर डे पर भारत, कनाडा व नेपाल में होंगे आयोजन

Updated on Saturday, June 08, 2024 14:06 PM IST

जींद। हरियाणा के जींद जिले के गांव बीबीपुर से 9 जून 2015 को शुरू हुआ सेल्फी विद डॉटर अभियान भारत का इकलौता ग्लोबल अभियान है जिसकी स्वीकार्यता विश्व भर में है। इस अभियान ने विश्व के हर सेलिब्रिटी या साधारण व्यक्ति में बेटियों के प्रति एहसास पैदा किया है। 9 जून 2015 को शुरू हुए सेल्फी विद डॉटर अभियान की 9 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 बार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तारीफ़ की है।

इस बार नौ जून को सेल्फी विद डॉटर दिवस वर्चुअल मोड पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बार का सेल्फी विद डॉटर दिवस पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों को समर्पित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान तीन बेस्ट सेल्फी अवार्ड, एक सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फॉर पंचायत अवार्ड का ऐलान किया जाएगा। यह भी अजब संयोग है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे पंसदीदा अभियान सेल्फी विद डॉटर के दिवस के दिन ही उनके तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण भी 9 जून को ही रखा गया है।

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि यह अभियान इस दशक में भारत का सबसे चर्चित अभियान बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 7 बार और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर 2 बार इस अभियान की प्रशंसा की है। मन की बात के सौवें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके साथ बात भी की थी।

(SUBHEAD)

हर साल देश के अलग-अलग राज्यों में यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार का सेल्फी विद डॉटर डे पहली बार वोट डालने वाली लड़कियों को समर्पित किया जा रहा है। जागलान ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के बीस राज्यों की लड़कियां ऑनलाइन भाग लेंगी।

इस अवसर पर बेस्ट थ्री सेल्फी विद डॉटर तथा सेल्फी विद डॉटर  ग्राम पंचायत अवार्ड का भी ऐलान किया जाएगा। अबकी बार 1 लाख से ज्यादा सेल्फी विद डॉटर अपलोड हुई व देश भर से 65 पंचायतों ने सेल्फी विद डॉटर अवार्ड फ़ॉर पंचायत के लिए आवेदन किया है।

ग़ौरतलब है कि सेल्फी  विद डॉटर अभियान को अन्तर्राष्ट्रीय मानक संस्था ओईसीडी के अलावा इकोनॉमिक सर्वे ऑफ़ इंडिया के अलावा देश विदेश के अनेकों संस्थानों ने भारत ही नहीं वरन विश्व का बेटियों के प्रति प्रेम दर्शाने का प्रभावशाली अभियान बताया है। भारत में बेटियों के प्रति  लगाव व लिंगानुपात सुधार के लिए सेल्फी विद डॉटर अभियान की बहुत तारीफ़ हुई है ।

देश व विदेशों की सौ संस्थाएं भी करेंगी आयोजन

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि नौ जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम देश व विदेश के 100 से ज़्यादा संस्थाएँ व विश्वविद्यालय भाग लेगे। इसके अलावा नेपाल व कनाडा में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात में शामिल होने वाले लोग भी जुड़ेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X