Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में आप नेता ने हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा

Updated on Friday, June 07, 2024 16:02 PM IST

कैथल l आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा में हार पर कांग्रेस नेताओं पर भीतरघात के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक हैं, वहीं पर इंडिया गठबंधन का हार जाना इत्तेफाक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अभी लोकसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं। यदि देशव्यापी तरीके से देखें तो इंडिया गठबंधन को जिस मकसद से लोकतंत्र, संविधान और देश की रक्षा के लिए बनाया गया था। उस मकसद में इंडिया गठबंधन काफी हद तक कामयाब हुआ है। जो तानाशाही सरकार थी लोगों उस पर अंकुश लगा दिया है और पूर्ण बहुमत बीजेपी को नहीं दिया। इंडिया गठबंधन अपने मूल मकसद में कामयाब रहा।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि यदि हम हरियाणा को दृष्टि से देखें तो जो बीजेपी पिछली बार 10 सीटों पर जीती थी वो इस बार 5 सीटों पर सिमट गई। इंडिया गठबंधन बीजेपी को सभी 10 सीटों पर बुरी तरह हरा सकता था। लेकिन कुछ वजह ऐसी रही जिस कारण बीजेपी 5 सीटों पर बढ़त मिल गई। यदि ये बढ़त लोगों के समर्थन से मिली होती तो बात समझ में आती और यदि उसकी वजह भीतरघात हो तो उसकी समीक्षा होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा है इस चुनाव में इनेलो के सभी उम्मीदवारों को पूरे हरियाणा में 1.74% यानी 2 लाख 26 हजार 52 वोट मिले, जेजेपी को 0.87% यानी 1 लाख 13 हजार 122 वोट मिले और बीएसपी भी 1.28% यानी 1 लाख 65 हजार 866 वोट लेकर हाशिए पर पहुंच गई है। यदि इन तीनों वोट जोड़ लिए जाएं तो 5 लाख 5 हजार 40 वोट बनते हैं। आम आदमी पार्टी को जो केवल एक सीट कुरुक्षेत्र पर चुनाव लड़ी थी। वहां पर 5 लाख 13 हजार वोट मिले हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोकसभा सीटों पर विधानसभा में बदलकर देखें तो 9 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस को 42 सीटों पर बढ़त मिली है, 44 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। इसका मतलब बिना आम आदमी पार्टी के किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। आज के दिन में आम आदमी पार्टी हरियाणा की राजनीति में वो बड़ी ताकत है जिसकी तरफ पूरे हरियाणा का आम आदमी देख रहा है।

उन्होंने कहा कुछ ताकतों ने कोशिश की कि हरियाणा की राजनीति में नवजीवन लेकर आई आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या कर दी जाए। इसलिए कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या की साजिश की गई। लेकिन मैं उनको बताना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी अब अस्तित्व में आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि जो साजिशें कुरुक्षेत्र सीट पर की गई। हम प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बुलाकर समीक्षा करेंगे तब असली वजह निकाल कर दे सकते हैं। लेकिन जो स्थानीय कार्यकर्ता हमें बता रहे हैं वो कुछ संदेह पैदा करता है। ये यकीन कर पाना संभव नहीं है कि कैथल में रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के इतने बड़े और राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और कहते हैं कि कैथल में उनका सिक्का चलता है। ये समझ आता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में वो मुुश्किल परिस्थितियों में 500-700 वोटों से रह गए थे। लेकिन ये समझ नहीं आता कि बीजेपी के खिलाफ विरोधी लहर होने के बावजूद, कैथल के कैंपेन का प्रतिनिधित्व करने वाले रणदीप सुरजेवाला के क्षेत्र में गठबंधन 17000 वोट पिछे कैसे रह गया और सुरजेवाला अपना बूथ भी नहीं बचा पाए। दूसरी तरफ थानेसर में अशोक अरोड़ा पिछ्ले विधानसभा चुनाव में 500 वोट से हारे थे। यदि उनके क्षेत्र में गठबंधन 18000 वोट से हार जाए तो ये सब इत्तेफाक नहीं हो सकता। रादौर में और लाडवा में कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने कहा क्या गजब इत्तेफाक है कि जहां जहां कांग्रेस के विधायक और कदावर नेता थे उन्हीं विधानसभा में गठबंधन हार जाता है। जहां गुहला चीका, कलायत, पेहवा और शाहबाद में कांग्रेस के नेता नहीं थे वहां पर गठबंधन जीत दर्ज कर लेता है।

उन्होंने कहा कि इसको समझने के दो तरीके हो सकते हैं। या तो ये मान लिया जाए कि रणदीप सुरजेवाला और अशोक अरोड़ा का कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं रहा और लोगों ने इनको पूरी तरह से नकार दिया है। यदि इनके नाम पर वोट पड़ता है तो फिर 17000 वोटों से कैसे हार गए इसका जवाब तलाशना पड़ेगा। हमारे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर सभी सीटों पर जमकर मेहनत की, जिसकी वजह से कांग्रेस 5 सीटों पर जीती। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इस बात से निराशा है कि ये जो भीतरघात जिस तरीके से हुआ है उसका खामियाजा कहीं न कहीं भुगतना पड़ा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X