Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा सिविल सचिवालय में लौटी रौनक, दो माह बाद लौटे मंत्री

Updated on Thursday, June 06, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हरियाणा सिविल सचिवालय में रौनक लौट आई है। गुरुवार को चौथे फ्लोर से लेकर आठवीं मंजिल पर खूब गहमा-गहमी रही। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार सुबह विधायक पद की शपथ लेने के बाद चौथे फ्लोर पर अफसरशाही के साथ बैठक कर आगामी 100 दिनों के विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। यही नहीं मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर सीएम आवास पर भी जनसमस्याएं सुनीं।

लोकसभा चुनाव के नतीजे चौकाने वाले रहे। भाजपा और कांग्रेस के खाते में पांच-पांच सीटें आई। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस ने हार पर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं हरियाणा सिविल सचिवालय में दिनभर मंत्रियों के कार्यालयों में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन हुआ।

तकरीबन दो माह बाद नायब सरकार के मंत्री हरियाणा सिविल सचिवालय लौटे और अपने-अपने विभागों की अटकी पड़ी फाइलों को निपटाया। यही नहीं मंत्रियों ने अपने स्टाफ के साथ बैठक कर तुरंत लंबित कार्यों को पूरा करने और आगामी 100 दिनों में विकास कार्यों को तेजी देने और योजनाओं के सरलीकरण करने का निर्देश दिए।

(SUBHEAD)

बता दें कि प्रदेश में 12 मार्च को सत्ता परिवर्तन हुआ था। नायब सैनी के शपथ ग्रहण के चार दिन बाद 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। आचार संहिता के बीच 19 मार्च को नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्री लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए फील्ड में उतर गए।

एक्शन मोड में नजर आए मंत्री, स्टाफ के साथ बैठक कर ली कार्यों की जानकारी

तकरीबन दो माह बाद सचिवालय लौटे मंत्री पहले दिन ही एक्शन मोड में नजर आए। मंत्रियों ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालयों के साथ आवास पर भी आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्रियों ने प्रदेश में चल रही योजनाओं का रिव्यू किया और लंबित योजनाओं को तुरंत पूरा करने के साथ ही, नई योजनाओं पर भी त्वरित काम करने के सख्त निर्देश दिए।

सचिवालय लौटने के बाद मंत्रियों ने सबसे पहले अपने स्टाफ के साथ बैठक की। क्योंकि ज्यादातर मंत्रियों को 10 मई को ही स्टाफ अलाट हुआ। ऐसे में बहुत से मंत्री तो अपने स्टाफ से भी नहीं मिल पाए थे। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है, उन्होंने भी अपने नए विभागों की योजनाओं बारे स्टाफ के साथ मंत्रणा की और इसके बाद सचिवालय में बैठकों का दौर शुरू हुआ। मंत्रियों ने एक-एक करके विभागीय अधिकारियों को बुलाया और विकास परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।

लंबित परियोजनाओं को दी जाएगी तेजी : मूलचंद शर्मा

उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा आगामी तीन माह में लंबित परियोजनाओं को तेजी देगी। वहीं उन्होंने चुनाव परिणामों पर स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाया है। संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने पर कांग्रेस ने जनता के सामने झूठ बोला, क्योंकि कांग्रेस का काम झूठ बोलना है। कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में इतने विकास कार्य नहीं किए, जितने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में हुए हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

किसान आंदोलन और विपक्ष के संविधान बचाने के मुद्दे से चुनाव हुआ प्रभावित

वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों की समीक्षा की गई है। भाजपा ने 44 हलकों में जीत दर्ज की है, जहां पर भाजपा कमजोर रही है, वहां मजबूत रणनीति के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू की जाएंगी। विकास परियोजनाओें को गति देने और आमजन के लंबित कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने सरकार के बहुमत पर स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार अल्पमत में नहीं है, उसके पास बहुमत पूरा है। सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X