Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के 168 प्रत्याशियों के खाते में नोटा से भी कम वोट

Updated on Wednesday, June 05, 2024 19:48 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में 223 प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने खूब जोर-अजमाइश लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे। 75 फीसदी प्रत्याशियों के खाते में नोटा से भी कम वोट आए। यही नहीं क्षेत्रीय दल जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशियों को फरीदाबाद और अंबाला में जनता  ने नजरअंदाज करते हुए नोटा को तरजीह दी।

प्रदेश की  10 लोकसभा सीटों पर 43 हजार 539 लोगों ने नोटा का बटन दबाया, जिसके चलते 168 प्रत्याशियों के खाते में नोटा से कम वोट आए। 223 प्रत्याशियों में जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल जैसे सरीखे दलों की बजाय जनता ने नोटा का बटन दबाया।

प्रदेश की 10 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला रहा। कुरुक्षेत्र सीट पर गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता के साथ इनेलो से अभय चौटाला ने जरूर दमखम दिखाया और सिरसा में इनेलो प्रत्याशी संदीप लोट के खाते में अच्छी खासी वोट आई। बाकी अन्य सीटों पर इनेलो के साथ जजपा भी चुनावी रण में पिछड़ती नजर आई। जजपा को अंबाला और फरीदाबाद में नोटा से कम वोट पड़े, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता में सहयोगी रही जजपा की जनता के बीच कितनी पैठ है।

(SUBHEAD)
 

अंबाला में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 9 प्रत्याशियों के खाते में नोटा से कम वोट आए। इसके साथ ही सिरसा में 19 में से 12 प्रत्याशियों को नजर अंदाज करते हुए जनता की पसंद नोटा बना। वहीं हिसार में 28 में से 22, सोनीपत में 22 में से 17, रोहतक में 26 में से 21, कुरुक्षेत्र में 31 में से 22, करनाल में 19 में से 13, भिवानी में 17 में से 13, गुरुग्राम में 23 में से 19 और फरीदाबाद में 24 में से 20 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। 10 लोकसभा सीटों पर 43 हजार 539 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबावाया। फरीदाबाद में नोटा के खाते में 6821 वोट आए तो गुरुग्राम में 6417 वोट नोटा को पड़े। अहम पहलू यह भी है कि अंबाला में नोटा के खाते में 6452 मत आए, इनमें जजपा से प्रत्याशी किरण पूनिया को नोटा से कम 6092 वोट पड़े। इसके साथ ही फरीदाबाद में नलिन हुड्डा के खाते में 5361 वोट आए, जोकि नोटा से कम हैं।

लोकसभा        कुल प्रत्याशी नोटा से कम       वोट नोटा

कुरुक्षेत्र              31               22                 2439

हिसार               28                22                 3366

रोहतक              26                21                 2362

फरीदाबाद          24                20                  6821

गुड़गांव             23                19                   6417

सोनीपत            22                17                   2320

करनाल            19                13                    3955

सिरसा              19                12                    4123

भिवानी-महेंद्रगढ़ 17                13                    5287

अंबाला              14                 09                   6452

कुल                  223              168                 43539

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X