Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जात धर्म पर जनता को लड़वाने के अलावा बीजेपी के पास नही कोई और मुद्दा : हुड्डा

Updated on Wednesday, June 05, 2024 19:41 PM IST

रोहतक |  जनता को जात-धर्म के नाम पर लड़वाने के अलावा भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन हरियाणा की जनता बीजेपी की इस जालसाजी का शिकार नहीं हुई। 36 बिरादरी ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट दी और बीजेपी की हवा निकाल दी। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा रोहतक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में सिर्फ ‘पार’ वाले नारों से नहीं बल्कि काम करने से बेड़ा पार होता है। इसीलिए एक के बाद एक बीजेपी के नारों की हवा निकल रही है और जनता उसे जमीनी सच्चाई से अवगत करवा रही है।

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन को पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस गठबंधन को प्रदेश में 47.61% वोट हासिल हुए। दूसरा नंबर कर्नाटक का है, जहां कांग्रेस को 45.3% वोट मिले। 2019 में कांग्रेस को सिर्फ 28% वोट मिले थे, जिसमें इस बार 20% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बीजेपी के वोटो में करीब 12% की गिरावट देखने को मिली। 2019 में बीजेपी को 58% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 46% रह गए हैं। इसे स्पष्ट है कि हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस की सरकार लाने जा रही है।

(SUBHEAD)

हुड्डा ने कहा कि इस बार जनता ने सिर्फ बीजेपी को ही नहीं, बल्कि विपक्ष का वोट बांटने के लिए चुनाव लड़ने वाली पार्टियों को भी सबक सिखाया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वोट काटु उम्मीदवारों को जनता इसी तरह नजरअंदाज करेगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 36 बिरादरी ने एकजुट होकर कांग्रेस के समर्थन में मतदान किया है। ये भाईचारा ही हरियाणा की पहचान और कांग्रेस की ताकत है। हर वर्ग के मन में इस बात की टीस है कि जो हरियाणा 2014 से पहले प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने और विकास के हर पैमाने में देश का नंबर वन राज्य था, उस हरियाणा को भाजपा ने बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, नशे व बदहाली में नंबर वन बना दिया है।

10 साल में बीजेपी ने हरियाणा में कोई पावर प्लांट, बड़ी यूनिवर्सिटी, बड़ा संस्थान, मेट्रो, रेलवे लाइन या बड़ी परियोजना स्थापित नहीं की। बावजूद इसके इस सरकार ने हरियाणा को साढ़े चार लाख करोड़ के कर्ज तले दबा दिया। यही वजह है कि प्रदेश की जनता इस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस ने राज्यपाल से अल्पमत की बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने और प्रदेश में जल्द चुनाव करवाने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X