भिवानी | प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता लोकेश भिवानी ने आज भारत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर देते हुए अपनी मांगें प्रस्तुत कीं।
हर राजनीतिक दल की पर्यावरण विंग होनी चाहिए:
आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। हर राजनीतिक दल को चाहिए कि वे अपनी पार्टी के भीतर एक विशेष पर्यावरण विंग की स्थापना करें, जो कि सिर्फ पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर काम करे। यह विंग पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और संबंधित नीतियों के कार्यान्वयन में प्रमुख भूमिका निभाएगी, लोकेश भिवानी ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि यह विंग पर्यावरणीय समस्याओं को हल करने के लिए योजनाएँ बनाएगी और सुनिश्चित करेगी कि विकास कार्यों से पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे। चुनावो में टिकट वितरण के दौरान पर्यावरण विंग की अनुशंसा का विशेष ध्यान रखा जाए कि किस नेता ने क्षेत्र में कितना काम पर्यावरण संरक्षण के लिए किया है ।
(SUBHEAD)
वही दूसरी तरफ कल देशभर में हुए लोकसभा चुनावों का रिजल्ट भी आ रहा है इसी के मद्देनजर लोकेश भिवानी ने सभी राजनैतिक दलों से माँग की है कि उन्हें
लोकसभा में जितने वोट मिले, उतने पेड़ लगाने की जिम्मेदारी भी लें ।
लोकेश भिवानी ने एक और महत्वपूर्ण पहल की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, हमारे जनप्रतिनिधियों को अपने मतदाताओं के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। लोकसभा में हर सांसद को अपने क्षेत्र में उतने पेड़ लगाने चाहिए जितने वोट उन्हें प्राप्त हुए हैं। इससे न केवल हमारे पर्यावरण को लाभ होगा, बल्कि यह हमारे नेताओं की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता भी दर्शाएगा। इस पहल का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार हो और हरित आवरण में वृद्धि हो।
भिवानी ने जनता से अपील की कि वे इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने नेताओं पर दबाव बनाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट हों। हमें अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आज कदम उठाने होंगे ।