Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

उत्तर भारत में पूरे श्रद्धाभाव से मनेगी न्याय के देवता शनिदेव की जयंती

Updated on Friday, May 31, 2024 11:22 AM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में शनि जयंती वृहद स्तर पर मनाने की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद छह जून को शनि जयंती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि छ जून को पड़ रही है और इस तारीख पर न्याय के देवता शनि देव का जन्म दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत पांच जून की शाम को सात बजकर 54 मिनट से होगी और इसका समापन छह जून को शाम छह बजकर सात मिनट पर होगी। इस कारण शनि जयंती के मुख्य कार्यक्रम छह जून को मनाए जाएंगे, जिनकी शुरूआत पांच जून को हो चुकी होगी।

शनि देव की विशेष कृपा पाने के लिए शनि जयंती सबसे शुभ दिन माना जाता है। उत्तर भारत में दिल्ली के असोला स्थित श्रीसिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव काफी वृहद स्तर पर मनेगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। शनि जयंती की पूर्व संध्या पर असोला शक्तिपीठ में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी निजस्वरूपानंदपुरी  महाराज के सानिध्य में शनि जयंती महोत्सव के समस्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

(SUBHEAD)

शनिदेव चूंकि न्याय के देवता हैं, इसलिए इसी दिन 35वीं सामाजिक समरसता विचार गोष्ठी का भी आयोजन असोला धाम में किया गया है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटे दिल्ली के असोला में भगवान शनिदेव का सिद्ध शक्तिपीठ है, जहां देश भर से श्रद्धालु आते हैं। पांच जून को होने वाले कार्यक्रम में सैकड़ों साधू-संत भी शामिल होंगे, जबकि भजन संध्या में विख्यात भजन गायक सवाई भट्ट, गजेंद्र राव, खेते खान, हेमराज गोयल और धनराज जोशी भजन प्रस्तुत करेंगे।

श्री शनिधाम असोला के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पांच जून की रात 12 बजे शनिधाम पीठाधीश्वर दाती जी महाराज द्वारा महाआरती एवं मंचामृत, तेलाभिषेक और हवन किया जाएगा। प्रचंड गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में शीतल जल और पंखे-कूलर की व्यवस्था की गई है। यह शनिधाम गायों की सेवा के लिए प्रसिद्ध है, जहां सैकड़ों गायों को गोशाला में रखा गया है। धाम की ओर से राजस्थान में भी गोशालाओं का संचालन हो रहा है। दाती जी महाराज ने कहा कि बहुत ही शुभ मुहूर्त में शनि जयंती महोत्सव का महापर्व होने वाला है। इस दिन जो भक्त शनिदेव की प्रतिमा के दर्शन और तेलाभिषेक करते हैं, उन्हें सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

(MOREPIC1) 

शनिधाम में अष्टधातुओं से बनी भगवान शनिदेव की विशालकाय मूर्ति

दिल्ली के महरौली स्थित असोला  में शनिदेव की सबसे बड़ी मूर्ति विद्यमान है, जो कि अष्टधातुओं से बनी है। देश में इस मूर्ति को सबसे बड़ी होने का दावा किया गया है। इसकी स्थापना 31 मई 2003 को दाती जी महाराज के सानिध्य में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम जी महाराज द्वारा अनावरण कर की गई थी। इस जगह पर भगवान शनिदेव की प्राकृतिक चट्टान की मूर्ति भी है। इस मूर्तिको स्थापित करने से पहले 100 करोड़ 32 लाख बार शनि मंत्रों का जाप किया गया था।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X