Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या

Updated on Wednesday, October 18, 2017 11:03 AM IST

पानीपत17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  । उभरती हरियाणवी गायिका व डांसर हर्षिता दहिया को कार सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। वह पानीपत के इसराना के पास मंगलवार शाम को कार में साथियों संग जा रही थी। हर्षिता को पांच गोलियां लगीं और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।वारदात इसराना क्षेत्र के चमराड़ा-पुगथला रोड पर हुई।
हर्षिता इसाराना क्षेत्र के गांव चमराड़ा गांव में कार्यक्रम के बाद अपने तीन साथियों संग कार में नरेला लौट रही थी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोलियों के सात खोल मिले हैं। हत्या की वजह पारिवारिक दुश्मनी, खरखौदा के दो हरियाणवी कलाकारों से कहासुनी या फिर फेसबुक पोस्ट पर कमेंट मानी जा रहा है।

हर्षिता ने 8 अगस्त को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह कह रही है कि 'वीडियो हटाने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है और उसे जान का खतरा है। मगर वह धमकी देने वाले को बेनकाब कर देगी। उसे अपनी जान की परवाह नहीं।' सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी की निवासी हर्षिता दहिया फिलहाल अपनी मौसी के घर दिल्ली के नरेला में रह रही थी।

पुलिस पूछताछ में सोनीपत के राठधाना गांव के प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गायक, लेखक व कलाकार है। 15 अक्टूबर को सोनीपत के देवीलाल पार्क में कई हरियाणवी कलाकर आए हुए थे। वहीं पर उसकी मुलाकात हर्षिता दहिया, गुमड़ के संदीप पहल उर्फ शैंडी और बल्लभगढ़ की संजय कालोनी की निशा से हुई थी। उसने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे संदीप ने उसे कॉल कर बताया कि गाड़ी लेकर इसराना क्षेत्र के चमराड़ा गांव की चौपाल में जाना है। वहां पर युवा किसान जागृति मिशन द्वारा 36 बिरादरी के भाईचारे के लिए कार्यक्रम है। इस पर वह बल्लभगढ़ के पुल के नीचे कार ले गया और वहां से संदीप, निशा और हर्षिता को लेकर गांव में पहुंचा। वहां एक घंटे के कार्यक्रम के बाद उन्होंने गांव की सरपंच सुमन देवी के घर खाना खाया। उसने बताया कि इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह चारों सोनीपत के लिए चल दिए। उसके साथ आगे की सीट पर संदीप और पीछे की सीट पर हर्षिता और निशा बैठी थी। अचानक पुगथला रोड पर मुर्गी फार्म के पास काले रंग की फोर्ड फिगो सवार दो बदमाशों ने कार अड़ाकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। कार से एक बदमाश उतरा और उसने कहा कि उसे हर्षिता से हिसाब चुकता करना है, इसलिए बाकी तीनों कार से उतर कर भाग जाएं, नहीं तो उनकी भी जान जाएगी।
 

इस पर वह, संदीप व निशा खिड़की खोलकर खेतों की तरफ भाग गए। तभी कार से दूसरा दूसरा बदमाश उतरा और दोनों ने हर्षिता को गोलियों से भून डाला। ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में हर्षिता की गर्दन पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी क्राइम देशराज व एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया। थाना इसराना पुलिस ने प्रदीप कुमार के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि हर्षिता की हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्यारों की तलाश में सीआइए-1, 2, थाना इसराना और साइबर सेल की टीमें सोनीपत, दिल्ली, रोहतक, खरखौदा व आसपास क्षेत्र में छापामारी कर रही हैं। बुधवार को हर्षिता के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि उसे कितनी गोलियां लगी हैं।

मां की भी हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार हर्षिता की मां की मौत हो चुकी है। उसकी मां को जीजा ने मार दिया था। जीजा ने उसे व उसकी बहन को भी जान से मारने की धमकी दे रखी थी। हर्षिता की बहन भी जीजा के चंगुल से छूटकर भाग गई थी, जबकि हर्षिता मौसी के घर नरेला रह रही थी।

निशा और संदीप ने कहा, फेसबुक पर हुआ संपर्क
बल्लभगढ़ की निशा ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही फेसबुक के जरिये हर्षिता के संपर्क में आई थी। उसे हर्षिता के परिवार के बारे में जानकारी नहीं है। गुमड़ से संदीप ने बताया कि उसकी चार दिन पहले ही फेसबुक के जरिये ही उसकी हर्षिता से बातचीत हुई थी। हर्षिता किसानों व 36 बिरादरी के बारे में बातें करती थी। हर्षिता ने उसे नहीं बताया था कि उसे जान का खतरा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X