Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

नरेश सरदाना ने एचईआरसी के सदस्य के तौर पर बेहतरीन कार्य किया: नन्द लाल शर्मा

Updated on Tuesday, May 28, 2024 19:10 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा कि एचईआरसी के सदस्य के तौर पर नरेश सरदाना ने बेहतरीन कार्य किया है, सरदाना के पास बिजली उत्पादन, प्रसारण, सिस्टम संचालन, प्रशासन और विनियामक शासन का व्यापक अनुभव है।

शर्मा मंगलवार को एचईआरसी के पंचकूला स्थित कार्यालय में सरदाना के कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर आयोजित फेयरवेल पार्टी की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर एचईआरसी के सदस्य मुकेश गर्ग, सचिव नरेंद्र कुमार सहित आयोग के तमाम अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौजूद थे।

(SUBHEAD)

एचईआरसी अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का दूसरा प्रांत है, जिसने अपने यहां बिजली सुधारों को लागू किया और 1998 में हरियाणा में विद्युत विनियामक आयोग की स्थापना की, उस समय वह हिमाचल राज्य बिजली बोर्ड में सचिव के पद पर कार्यरत थे, उन्होंंने एचईआरसी के एक्ट का अध्ययन किया और हिमाचल में 30 दिसंबर 2000 को हिमाचल राज्य विद्युत विनियामक आयोग की स्थापना हुई, आज मुझे प्रसन्नता है कि मैं एचईआरसी के अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं, यहां आने से पहले मैंने सतलुज जल विद्युत निगम के सीएमडी के तौर पर कई वर्ष तक अपनी सेवाएं दी हैं, आज सतलुज जल विद्युत निगम देश में हाइड्रो और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही है। आज बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है।

शर्मा ने कहा कि एचईआरसी के न्यायिक आदेशों में सरदाना के तकनीकी ज्ञान की झलक देखने को मिलती है, यह उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी सरदाना प्रदेश हित में लोगों की सेवाएं करते रहेंगे। इस मौके पर एचईआरसी के सदस्य मुकेश गर्ग ने नरेश सरदाना के कार्यों की जमकर सराहना की, उनके जाने से आयोग को उनकी कमी खलेगी। एचईआरसी के सचिव नरेंद्र कुमार ने कहा कि सरदाना को प्रशासनिक स्तर पर काफी अनुभव है, इससे उनके कार्यकाल में एचईआरसी के प्रशासनिक कार्य अच्छे से संपन्न हुए। मंच का संचालन उप निदेशक प्रदीप  मलिक ने किया, मलिक ने नरेश सरदाना के कायों का संक्षिप्त परिचय दिया तथा कहा कि ज्ञान से बड़ा अनुभव होता है, इसलिए भविष्य में भी आयोग को उनके अनुभव का फायदा मिलता रहेगा।

वहीं, एचईआरसी के सदस्य नरेश सरदाना ने कहा कि आयोग में उन्होंने 29 मई 2019 को कार्यभार संभाला था, उससे पहले एचएसईबी और बाद में एचएसईबी का पुनर्गठन होने के बाद यूएचबीवीएन में अपनी सेवाएं दी, एचईआरसी में सदस्य का पद ग्रहण करने से पहले वह निदेशक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम  के पद पर कार्यरत थे,  1 जुलाई 2015 को कुरूक्षेत्र के दयालपुर गांव से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने म्हारा गांव, जगमग गांव की शुरूआत की थी, उस टीम में मैंने काम किया।  एक समय ऐसा था जब प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां भारी वित्तीय घाटे में चल रही थी, उदय स्कीम  जिसे हरियाणा ने 2 मार्च 2016 को लागू किया, उदय स्कीम के तहत बिजली निगमों पर जो 34600 करोड़ का कर्ज था उसका 75 प्रतिशत 25950 करोड़ सरकार ने टेकओवर किया, उसके बाद लगातार बिजली वितरण निगमों का एग्रीगेट ट्रांसमिशन एडं कॉमर्शियल लॉस एटीएंडसी घटता गया और अब प्रदेश की बिजली वितरण निगमों का सिंगल डिजिट में एटीएंडसी लॉस है। इस अवसर पर आयोग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदाना को उनके सफलतापूर्वक कार्यकाल की संपन्नता पर शुभकामनाएं दी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X