Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में पौने दो लाख सस्‍ते मकानों के लिए आठ लाख लोग कतार में

Updated on Wednesday, October 18, 2017 11:01 AM IST

चंडीगढ़17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )   : सिर पर छत का सपना देख रहे प्रदेश के लाखों लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सस्‍ते मकान के लिए हरियाणा में आठ लाख लोगों ने आवेदन किया है। पहले चरण में सरकार करीब पौने दो लाख लोगों को ही सस्ते मकान दिला पाएगी।  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दावेदारों की बढ़ी तादाद को देखते हुए अब सरकार ने 70 हजार और लोगों को सस्ते मकान देने की योजना बनाई है। इसके बावजूद शुरूआती दौर में लाखों आवेदक इससे वंचित रह सकते हैं। सरकार का मानना है कि ग्र्राउंड सर्वे के दौरान ही करीब चार लाख लोग रेस से बाहर हो सकते हैं।

आवेदकों की फौज देख सरकार 70 हजार और मकान देने पर राजी
सभी शहरी गरीबों को मकान मुहैया कराने के लिए नगरपालिकाओं ने पहली जून से 15 जुलाई तक डिमांड सर्वे चलाते हुए पात्र लोगों से आवेदन मांगे थे। केंद्र सरकार की इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जयपुर की कंपनी ने सर्वे चलाया। पहले चरण में ही आठ लाख लोगों ने मकान के लिए फार्म जमा करा दिए। अब कंपनी के कारिंदे घर-घर जाकर आवेदकों की आय और संपत्ति की जांच करने में लगे हैं। इसके बाद पात्र परिवारों की सूची तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।

पहले चरण में आधे से अधिक लोगों को नहीं मिल पाएंगे सस्ते मकान
कड़ी शर्तों के कारण सर्वे के दौरान आधे लोगों की दावेदारी खारिज होनी तय है। वहीं बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने भी आवेदन कर डाले हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है जिन्होंने मकान होते हुए भी आवेदन कर दिए। ऐसे में इन लोगों के नाम कटने तय हैं।

सर्वे में खामियां उजागर
प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सर्वे में खामियां उजागर होने लगी हैं। कई स्थानों पर एजेंसी कर्मचारी आवेदकों दस्तावेजों की गहराई से जांच करने की बजाय सतही जानकारी ले रहे हैं तो कहीं सिर्फ टेलीफोन के जरिए सर्वे पूरा हो रहा है। ऐसे में पात्र लोगों के मकान की दौड़ में पिछड़ने की आशंकाएं प्रबल हो उठी हैं।

सर्वे में नहीं सियासी दखल : सीएम
वर्ष 2022 तक सभी शहरी गरीबों को मकान दिलाने का लक्ष्य है। पहले चरण में सभी को घर दिलाने के लिए सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद भी कोई व्यक्ति रहता है तो वह डीसी, एडीसी, कमिश्नर के पास अपील कर सकते हैं। अपात्र लोगों को किसी भी सूरत में सरकारी मदद नहीं मिलेगी। चाहे वह किसी भी दल का क्यों न हो। पात्र लोगों को ऋण आधारित सब्सिडी, अफोर्डेबल हाउसिंग योजना, स्वयं आवास का निर्माण या विस्तार, कच्ची बस्ती का यथा स्थान पुन: विकास योजना के  तहत अपना घर मुहैया कराया जाएगा।

                                                                                                   - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

पात्रता की शर्तें
मकान के लिए गरीब परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये, निम्न आय वर्ग की छह लाख, मध्यम वर्ग-1 की 12 लाख एवं मध्यम वर्ग-2 की 18 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। देश में कहीं भी परिवार के सदस्य के नाम पर कोई पक्का न हो और पूर्व में किसी भी सरकारी आवासीय योजना का लाभ न लिया हो। आवेदकों का नगरपालिकाओं में पंजीकरण होना चाहिए। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड के अलावा बैंक का चालू खाता, निवास सत्यापन के लिए वोटर कार्ड, टेलीफोन बिल, बिजली बिल, राशन कार्ड होना चाहिए। पारिवारिक आय तथा पात्रता के लिए सादे कागज पर स्वयं का घोषणा पत्र, वर्तमान भूखंड की रजिस्ट्री, किरायानामा या वास्तविक स्थिति के लिए तहसीलदार से अधिकृत एफिडेविट अनिवार्य है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X