Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट

Updated on Tuesday, April 23, 2024 17:32 PM IST

चंडीगढ़। बहुचर्चित बिजली घोटाले में हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, ईश्वर सिंह नैन एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट में कहा है कि ब्यूरो की ओर जांच पूरी करके आगामी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव विजीलेंस एवं मुख्य सचिव को जांच रिपोर्ट को भेज दी है।
(SUBHEAD)
मामले में आरोप लगाने वाले ठेकेदार अजय संधू ने नरेन्द्र मोदी  प्रधानमंत्री, अमित शाह गृहमंत्री, नायब सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा को पत्र लिखा है। अजय संधू ने अतिरिक्त मुख्य सचिव विजिलेंस, हरियाणा व मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार के कार्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व बिजली मंत्री, हरियाणा सरकार व अन्य व्यक्तियों की कई करोड़ रूपये के टेंडर घोटाले व अन्य वारदातों की जांच रिपोर्ट तुरन्त निकलवाकर उचित कानूनी कार्यवाही करवाने की मांग की है।
अजय संधू ने बताया कि रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं ईश्वर सिंह नैन निवासी गांव धनोदांकलां, जिला जीन्द (हरियाणा) व अन्य व्यक्त्तियों के विरुद्ध कई करोड़ रूपये के टेंडर घोटाले व अन्य वारदातों के बारे में शिकायत दी थी, जिसकी जांच सरकार ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा के पास भेज दी थी। एन्टी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा के अधिकारियों ने जांच 7 अप्रैल 2021 को जांच शुरू कर दी थी। ब्यूरो के अधिकारियों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला व अन्य व्यक्तियों की जांच पूरी करके 21 नवंबर 2023 को मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार व विजिलेंस विभाग को उचित कानूनी कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट भेज दी थी। जांच में ब्यूरो ने रणदीप सुरजेवाला एवं अन्य आरोपियों पर क्रिमनल धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की सिफारिश की बात कही है।
अजय संधू ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव, विजीलैंस के अतिरिक्त मुख्य सचिव के कार्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ लगभग 5 महीने से उपर का समय बीत जाने के बाद रिपोर्ट को दबाकर रखा गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला व अन्य व्यक्तियों को बचाने के लिए कई करोड़ रूपये के टेंडर घोटाले व वारदातों की जांच रिपोर्ट की फाईल को एक सोची समझी साजिश के तहत जानबूझ कर लम्बित किया जा रहा है। जबकि एन्टी करपशन ब्यूरो, हरियाणा के अधिकारियों ने माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय, चण्डीगढ़ के केस नं. CRM- M7355 of 2024 title Aay Sandhu Versus State of Haryana & Others में जवाब फाईल किया है और यह भी लिखा है कि suitable legal action under criminal law is being taken against the Officers/persons found responsible in the enquiry.

रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने राजनीतिक दबाव के कारण व मुख्य सचिव कार्यालय में अपने जानकार अधिकारियों के कारण आज तक बचता आ रहा है। अजय संधू ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि हरियाणा में भाजपा सरकार है और कई बार मुख्यमंत्री, सरकार, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार व अन्य उच्च अधिकारियों को उक्त फाईल निकलवाने के लिए निजि तौर पर व लिखित में शिकायत भी दे चुका हूं, लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय व सचिव विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
जानबूझ कर कई करोड़ रूपये के टेंडर घोटाले व अन्य वारदातों की फाईल को पिछले 5 महीने से दबाये बैठे हैं। उन्होंने संभावना जताई कि रणदीप सुरजेवाला अपना प्रभाव दिखाकर इस कार्रवाई से अपना नाम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को निर्देश दिए जाएं कि पूर्व बिजली मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला व अन्य व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट को तुरन्त सचिव विजिलेंस व मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के कार्यालयों से निकलवाकर उचित कानूनी कार्यवाही करवाएं।  

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X