Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हथियारों के बल पर गुरमीत को छुड़वाना चाहता था लालचंद

Updated on Wednesday, October 18, 2017 11:01 AM IST

पंचकूला 17 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )   डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए मुखबरी करने वाले चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल लालचंद को पंचकूला पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी 17 अगस्त के बाद से डेरा प्रमुख को पंचकूला पुलिस की गतिविधियों की जानकारी दे रहा था। उसकी मुखबरी के हिसाब से ही डेरा प्रमुख के भगाने की प्लानिंग बनाई गई थी। पुलिस ने दलील दी कि आरोपी से पता करना है कि रेकी करने के बाद उसने क्या जानकारी जुटाई थी। आरोपी गन प्वाइंट के सहारे ही गुरमीत को पुलिस से छुड़वाना चाहता था। इन दलीलों के बाद कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया। वहीं, पुलिस द्वारा राजस्थान की 45 सदस्यीय कमेटी के सदस्य गोपाल बंसल को भी कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी बंसल को राजस्थान के हनुमानगढ़ से रविवार देर शाम गिरफ्तार किया गया था।

दूसरे पुलिस कर्मियों से कहा था : गुरमीत को बुलेट पू्रफ में बैठाओ

सूत्रों के मुताबिक लालचंद ने प्लानिंग की थी कि यदि डेरा प्रमुख को सजा हो जाती है तो उसे कैसे कोर्ट परिसर से भगाना है और कहां पर रखना था। सब जानकारी पुलिस को जुटानी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जैसे ही गुरमीत को सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट से बाहर लाया गया तो लालचंद दूसरे पुलिसवालों से उसे बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठाने को कहने लगा था लेकिन पुलिसकर्मी तैयार नहीं हुए। उसके बाद उसने कोशिश की थी कि गुरमीत के खास कमांडोज को भी उसके साथ गाड़ी में बैठा दिया जाए। लेकिन उसका यह प्लान भी फेल हो गया।

गाड़ी को भगाना था हिमाचल की तरफ

लालचंद की ही जिम्मेदारी थी कि गुरमीत को गन प्वाइंट पर गाड़ी से उतरवाना है। उसके बाद उसे बुलेटप्रूफ गाड़ी से चंडीगढ़ में लाकर हिमाचल की तरफ भाग जाना शामिल था। लालचंद के वायरलेस सेट से ही सभी मैसेज फ्लैश किये जा रहे थे। कोर्ट के बाहर आकर भी उसने एक कमाडो को अफसरों से भिड़ने का इशारा किया था। कमाडोज ने भी ऐसा ही किया लेकिन इस दौरान भी लालचंद गुरमीत तक नहीं पहुंच पाया। उसने प्लानिंग के तहत एक बुलेटप्रूफ गाड़ी साथ लगा दी ताकि बीच में घेरकर उसे छुड़ाया जा सके।

वायरलेस फ्रीक्वेंसी तक पता थी लालचंद को

लालचंद को वायरलेस की फ्रीक्वेंसी पता थी, इसलिए हर सूचना गुरमीत की जैमर लगी गाड़ी में बैठे कमाडोज को वायरलेस सेट पर भी मिल रही थी। उसके बाद गुरमीत को कमांड एरिया तक ले जाया गया। जहां से उसे सुनारिया जेल ले गए थे।

सुखदीप की बुआ और भाई न्यायिक हिरासत में

हनीप्रीत को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार सुखदीप कौर की बुआ और भाई को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगों के बाद से फरार हनीप्रीत ने बठिंडा में इस परिवार के घर पर शरण ली थी। दोनों आरोपी सुखदीप कौर की बुआ शरणजीत कौर और फुफेरा भाई म¨हद्र सिंह हैं। इनके घर से पुलिस को कुछ और भी सुबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक फरार रहते हुए हनीप्रीत ने 9 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान गांव जंगी राणा में पनाह ले रखी थी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X