Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा: ब्लैक फिल्म लगाने पर 2600 वाहनों के चालान

Updated on Wednesday, April 10, 2024 19:18 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चलाया गया साप्ताहिक अभियान समाप्त हो गया है। इस दौरान प्रदेश में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगाने वाले 2600 वाहनों के चालान किए गए।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बुधवार को जारी जानकारी में बताया कि गाडिय़ों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध है और ऐसे वाहन चालकों को भारी जुर्माना भरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत वाहन चालकों के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनो माध्यम से चालान किए गए। हरियाणा के आईजी, ट्रैफिक एवं राजमार्ग हरदीप दून ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रदेश भर में अलग-2 स्थानों पर नाके लगाए गए और गाडिय़ों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर कार्रवाई की गई।
(SUBHEAD)
इसके अलावा, जिन गाडिय़ों के शीशे पर काले रंग की अवैध जाली आदि भी लगाई गई थी उन्हें भी ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया और उनके चालान किए। उन्होंने बताया कि नियमानुसार गाड़ी के भीतर 70 प्रतिशत तक की दृश्यता(विजिब्लिटी) होना अनिवार्य है, ताकि गाड़ी के अंदर हो रही गतिविधियों को बाहर से देखा जा सके। ऐसा नही पाए जाने पर वाहन का नियमानुसार चालान किया जाता है।
दून ने बताया कि गाडिय़ों के शीशे पर जाली आदि लगाना, जिससे दृश्यता 70 प्रतिशत से कम हो जाए, भी यातायात नियमों के खिलाफ है, ऐसे वाहन चालकों का भी नियमानुसार चालान किया जाता है। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश में सबसे अधिक चालान गुरूग्राम जिला में किए गए। गुरूग्राम में 985 , फरीदाबाद में 351, पलवल में 220, अंबाला में 180 वाहन चालकों के चालान किए गए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X