Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मोदी के गारंटी पत्र को पांच लाख देशवासियों ने दिए सुझाव:धनखड़

Updated on Tuesday, April 02, 2024 19:14 PM IST

चंडीगढ़।  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति सदस्य एवं राष्ट्रीय  सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र से व्यापक राय ली गई है। पार्टी का घोषणा पत्र  देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।  देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रथम दौर की मैराथन बैठक हो चुकी है, अगली बैठक चार अप्रैल को प्रस्तावित है। 
(SUBHEAD)
आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि घोषणा पत्र पर राय लेने के लिए 916 वीडियो वैन देशभर में तीन हजार दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची और 37 हजार से अधिक गंभीर सुझाव लिए, पार्टी की मिस्ड कॉल सेवा के माध्यम से तीन लाख 77 हजार सुझाव प्राप्त हुए, नमो एप के माध्यम से एक लाख 67 हजार सुझाव प्राप्त हुए हैं। ये बहुमूल्य सुझाव हर वर्ग और हर क्षेत्र के  प्रबुद्ध  लोगों ने दिए हैं। इन सभी सुझावों का भाजपा सम्मान करती है। इन सुझावों को केटेगरी वाइज करते हुए इन पर व्यापक चर्चा हो रही है।
इन्ही सुझावों के आधार पर भारत को नये पायदान पर लेकर जाने वाला घोषणा पत्र तैयार होगा। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में हर वर्ग और हर क्षेत्र के साथ गरीब,किसान, युवा, महिला, व्यापारी, दुकानदार, कामगार आदि के उत्थान की बात कही और पूरी की है। ढांचागत विकास के नये आयाम स्थापित किए।   सेना का आधुनिकीकरण, फौज को दुश्मन के घर में जाकर  प्रतिकार  की छूट, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनवाया, तीन तलाक का खात्मा, कश्मीर को धारा 370 से मुक्ति सहित देश को आगे बढ़ाने के अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में इस बार भाजपा 400 पार के संकल्प को जनता जर्नादन के आशीर्वाद से पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरा करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली की 17 सीटें हैं सभी पर फिर से भाजपा को जिताने का मन जनता जर्नादन बना चुकी है।  आम आदमी पार्टी की स्थापना करने वालों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा जनता से किया था । सत्ता मिलते ही भ्रष्टाचार में डूब गए और अब कांग्रेस के साथ खड़े हैं।  आधी सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है । इन लोगों पर कौन विश्वास करेगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की मूल्य विहीन राजनीति पतन का यही कारण है।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X