Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विपक्ष के गुमराह करने वाले एजेंडे को ध्वस्त करेंगे भाजपा के कार्यकर्ता:नायब सैनी

Updated on Tuesday, April 02, 2024 19:13 PM IST

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा कोर कमेटी एवं यहां के चार मंडलों की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति को धार दी। इन पांचों बैठकों में मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं का फीडबैक लिया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
(SUBHEAD)
लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव को जीतने की रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा की। पहली बैठक विधानसभा कोर कमेटी की हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी अब तक हुई चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तार से नायब सिह सैनी को बताया।
करनाल विधानसभा कोर कमेटी और अर्बन मंडल, कर्ण मंडल, शहरी मंडल और राम नगर मंडल में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के जनता को छलने वाले और गुमराह करने वाले एजेंडों से आगाह करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां वोटों के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करने की किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के मंसूबों को सफल नहीं होने देना है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस व घमंडियां गठबंधन के इन्हीं भ्रष्टाचारों को बताना है। सैनी ने कहा कि मोदी सरकार और डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम जारी रखें। सीएम सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहरलाल को ऐतिहासिक मार्जिन से जीतने के साथ-साथ उपचुनाव की जीत को भी प्रचंड एवं एतिहासिक बनाना है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में भारत ने जबरदस्त तरक्की की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। सड़कों के नेटवर्क ने लोगों के जीवन को सरल किया है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। हरियाणा विकसित राज्य बनें इसके लिए डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। भाजपा शासन में युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दस सालों में हुए विकास के कार्यों से जनता संतुष्ट है।
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। 10 वर्षों में किसानों को समृद्ध करने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। हरियाणा के युवा योग्यता के आधार पर मिल रही नौकरियों से खुश हैं। उज्जवला योजना और हर घर में नल से जल आने पर महिलाओं की जीवन शैली बदली है। घर बैठे मिल रही सुविधाओं से प्रदेश के लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। सीएम ने बैठक में दावा करते हुए कहा कि भाजपा दस की दस सीटें और करनाल विधानसभा का उपचुनाव जनता के आशीर्वाद और प्रचंड समर्थन से जीत रही है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X