Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान

Updated on Sunday, March 10, 2024 11:34 AM IST

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान देश में महिलाओं के हित में लिए गए अभूतपूर्व फैसलों से प्रभावित होकर महिला एवं बालिका अधिकार सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जागलान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला हितैषी मोदी’ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। अब तक महिलाओं के हित में 75 अभियान चला चुके सुनील जागलान ने अपना 76वां अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है।
(SUBHEAD)
वर्ष 2015 में जींद जिले के गांव बीबीपुर से बेटियों को समाज में नई पहचान दिलाने के लिए सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले सुनील जागलान अब तक महिलाओं के हित में बेटियों के नाम नेम प्लेट, गाली बंद घर, पीरियड चार्ट जैसे 75 राष्ट्रव्यापी अभियान चला चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुनील जागलान द्वारा चलाए गए अभियानों का ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सात बार जिक्र कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड में सुनील जागलान के साथ बात भी की थी।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत में सुनील जागलान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं व लड़कियों के चेहरे पर स्थाई मुस्कान लाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक अधिनियम, उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी) योजना, समेत सैकड़ों ऐसे फैसले लिए जिन्होंने भारतीय महिलाओं को न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी नई पहचान दिलाई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला अधिकार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाले सुनील जागलान ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के हित में लिए गए फैसलों से प्रभावित होकर ही उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला हितैषी मोदी’ अभियान शुरू करने का फैसला लिया।
उन्होंने साथ में कहा कि इस अभियान से देश के सब नागरिक महिला संबंधी स्कीम , क़ानून के बारे में जागरूक हो सकेंगे तथा अंतिम महिला तक इन सब स्कीम को लागू होने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तामिलनाडू, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, बिहार समेत देश के सभी राज्यों में वहां की स्थानीय भाषाओं में पत्र लिखकर मौजूदा व पूर्व सांसदों, विधायकों, पंचायत प्रतिनिधियों, निकाय प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों आदि को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के हित में लिए गए फैसलों से अवगत करवाते हुए निकट भविष्य में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के दौरान देश में फिर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में योगदान देने की अपील की है।
सुनील जागलान ने क्यों शुरू किया महिला हितैषी मोदी
महिला हितैषी मोदी अभियान शुरू करने वाले सुनील जागलान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुझ दो बेटियों के पिता को व्यक्तिगत तौर पर उनके महिलाओं के चेहरे पर स्थाई मुस्कान लाने प्रयासों ने प्रभावित किया है । अभी भी देश में महिला सुरक्षा मिसिंग गर्ल देस के सबसे संवेदनशील विषय है जिस पर अभी बहुत काम करना बाक़ी है और मुझे सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी जी से ही उम्मीद है कि वो इन महत्वपूर्ण विषय पर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनकर और ज़्यादा मेहनत से काम करेंगे।

आदिवासी भाषा संथाली में भी लिखवाया पत्र
सुनील जागलान ने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही सोच है कि एक आदिवासी महिला को देश के शीर्ष राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया। इस अभियान के तहत जागलान ने प्रधानमंत्री के समर्थन में हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, उडिय़ा, मराठी व उर्दू में पत्र लिखवाए हैं वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात, झाखंड, उड़ीसा के आदिवासी बाहुल क्षेत्रों के मद्देनजर आदिवासी भाषा संथाली में भी यह पत्र लिखा गया है।

Readers' Comments
J P Singla 6/17/2023 8:36:14 AM

It is a case of Patiala

J P Singla 6/17/2023 7:32:44 AM

Good initiative which is commendable. But your own leader who contested the election of MLA in last elections has also encroached upon the land adjoining to his petrol pump the victims are running from pillar to post for relief but can not get any relief bcz of shifting the leader in party in power

J P Singla 6/17/2023 7:32:26 AM

Good initiative which is commendable. But your own leader who contested the election of MLA in last elections has also encroached upon the land adjoining to his petrol pump the victims are running from pillar to post for relief but can not get any relief bcz of shifting the leader in party in power

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X