Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत

Updated on Saturday, February 24, 2024 19:05 PM IST


चंडीगढ़। जीरकपुर निवासी मेजर अंतरिक्ष त्यागी को राष्ट्रीय रायफ़ल्स में पुलवामा में तैनाती के दौरान असाधारण युद्ध कौशल, अदम्य साहस, सराहनीय नेतृत्व और संयम का प्रदर्शन करते हुए अपने साथी योद्धाओं का नेतृत्व और अग्रिम पंक्ति में दुश्मन का सामना कर कश्मीर के आतंकवादियों का सफ़ाया करने के लिए सेना मेडल (वीरता) प्रदान किया गया । दिनांक 24 फ़रवरी को हिसार मिलेट्री स्टेशन में आयोजित समारोह में दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ़ – लेफ़्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने मेजर अंतरिक्ष त्यागी को “सेना पदक (वीरता)” से अलंकृत किया ।
पुलवामा ज़िले में तैनात मेजर अंतरिक्ष त्यागी, जिन्हें इलाक़े का गहन ज्ञान था, ने 2022 की गर्मियों की रात में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर अपने साथी योद्धाओं के साथ तुरंत पहुँच कर अनुभवी रण-कौशल के साथ लक्ष्य की घेराबंदी कर सख़्त गोलीबारी नियंत्रण सुनिश्चित किया जिसके परिणामस्वरूप कोई अतिरिक्त क्षति नहीं हुई। सामरिक अंतर्दृष्टि और असाधारण युद्धकौशल वाले वीर मेजर अंतरिक्ष त्यागी ने छुपे हुए आतंकवादियों पर प्रभावी आक्रमण किया, जिससे उनके भागने की कई कोशिशें विफल हो गईं। मेजर त्यागी ने ख़ुद की परवाह न करते हुए, आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी के बीच सामरिक संयम बनाए रखते हुए और अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए, आतंकवादियों पर बेहद क़रीब से सटीक गोलीबारी की, जिससे एक कट्टर आतंकवादी को ढेर कर दिया गया।
अनुकरणीय नेतृत्व, परिचालन नियंत्रण और अदम्य साहस प्रदर्शित करने के परिणामस्वरूप कट्टर आतंकवादी को मार गिराने के लिए, मेजर अंतरिक्ष त्यागी को “सेना पदक (वीरता)” से सम्मानित किया गया। मेजर त्यागी ने इसके अलावा अनेकों बार आतंकवादियों का सफ़ाया करने हेतु सफल अभियानों का नेतृत्व किया और कई कट्टर आतंकवादियों से राष्ट्र को सुरक्षित किया। कश्मीर के पुलवामा में तैनाती के दौरान वहाँ की स्थानीय जनता के बीच सैन्य बलों के प्रति विश्वास क़ायम करने के सफल प्रयास किए और इसके लिए उच्च सैन्य अधिकारियों ने उनकी सराहना भी की है।
मेजर अंतरिक्ष त्यागी (SM) ने संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन डी ए) की परीक्षा में “पूरे भारत वर्ष में प्रथम स्थान” प्राप्त कर 2011 में एन डी ए ज्वाइन किया था तथा उन्हें दिसंबर 2014 में भारतीय सेना में कमीशन मिला। मेजर त्यागी, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के डी ए वी पब्लिक स्कूल सेक्टर 8 व सरकारी माडल स्कूल - सेक्टर 16 से हुई, ने साबित किया कि यदि सच्ची निष्ठा और लगन के साथ प्रयास किया जाये तो जीवन में उच्च मुक़ाम हासिल किया जा सकता है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों व युवाओं का आवाहन किया कि वे भारतीय सैन्य बलों को अपनी प्राथमिकता बनाएँ और देश की सच्ची सेवा करें।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X