Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में

Updated on Sunday, February 11, 2024 15:56 PM IST

चंडीगढ़। फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय विचार को प्रोत्साहन देने के लिए 23 से 25 फरवरी तक पंचकूला में आयोजित पांचवें चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल में इस बार देश के 25 राज्यों की कुल 663 फिल्मों की एंट्री हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने रविवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि देश की 25 भाषाओं में बनी इन 663 फिल्मों में से 133 फिल्मों की स्क्रीनिंग तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में होगी।
(SUBHEAD)
फिल्म फेस्टिवल के दौरान 29 फिल्मों को 10 लाख नगद राशि के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। स्क्रीनिंग की जाने वाली फिल्मों में हरियाणा की 18 और पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश की दो-दो फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को पंचकूला में हरियाणा टूरिज्म के रेड बिशप कांप्लेक्स में स्थापित चार विशेष थिएटरों में दिखाया जाएगा। यह थिएटर फिल्म फेस्टिवल के लिए विशेष रुप से तैयार किए जाएंगे। फिल्म फेस्टिवल के दौरान देश भर से आए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के फिल्म क्षेत्र में रुचि रखने वाले 400 से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रति दिन दो सत्रों में चलने वाली मास्टर क्लासिस में फिल्म तकनीक से जुड़ी तमाम विधाओं का बारीकी से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सुनील अंबेकर ने बताया कि समारोह का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में बहुचर्चित फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री, फिल्म अभिनेत्री इशा गुप्ता, चाणक्य सीरियल फेम डा.चंद्र प्रकाश द्विवेदी, फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन जैसे कई दिग्गज शामिल होंगे।
फिल्म फेस्टिवल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में सिने फाउंडेशन हरियाणा के साथ साथ हरियाणा सरकार की भी सहयोग प्राप्त हुआ है। हरियाणा के साथ साथ चंडीगढ़ ट्राई सिटी के शिक्षण संस्थानों में भी इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य देश की विविधता में सांस्कृतिक एकता को स्थापित करना तथा भारत की गौरवशाली परंपरा से प्रेरणा लेने वाली फिल्मों को प्रोत्साहन देना है। यह संस्था उन फिल्मों को आगे बढ़ाना चाहती है,जो भविष्य के समृद्ध भारत को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रुप से भी मजबूत करे। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं गुजरात के अहमदाबाद में चार फिल्म फेस्टिवल आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंचकूला में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में तीनों दिन सभी के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X