Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

Updated on Sunday, December 24, 2023 18:02 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेश के हजारों आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाखों नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ देने व लाभार्थियों की निगरानी अब स्मार्ट फोन से होगी। वर्षों से यह काम रजिस्टरों के माध्यम से हो रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर, महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को स्मार्ट फोन देने की प्रकिया का शुभारंभ करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग को पेपर लैस की ओर बढ़ाने का आगाज करेंगे।
(SUBHEAD)
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने रविवार को चंडीगढ़ में बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 67 प्रतिशत आबादी को रियल टाइम आधार पर लाभ देने में स्मार्ट फोन अहम कड़ी साबित होने जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग तकरीबन 28 करोड़ रुपए की राशि खर्च करते हुए 28 हजार 484 स्मार्ट फोन की खरीद की गई है, जिन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर व महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
कमलेश ढांडा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र पर काम कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब तक विभिन्न योजना व उनके लाभार्थियों की अपडेट जानकारी 10 अलग-अलग रजिस्टर में चढ़ानी पड़ती थी। इसमें आंगनवाड़ी केंद्र के दायरे में बच्चों, महिलाओं का सर्वे करना, राशन का आंकड़ा, बच्चों व माताओं की हाजिरी, पूर्व स्कूल शिक्षा की हाजिरी, गर्भवती महिलाओं का रिकार्ड, टीकाकरण का रिकार्ड, होम विजिट का रिकार्ड, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को रैफर करने का रिकार्ड, मासिक रिपोर्ट, जिसमें टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच सम्बन्धी रिकार्ड का सारांश व वजन संबंधी रिकार्ड इन रजिस्टर में चढ़ाना पड़ता था। लेकिन अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यही काम उन्हें दिए गए स्मार्ट फोन में करना होगा। इससे उन्हें लम्बे-चौड़े रिकार्ड को संभालने से भी निजात मिलेगी। इन स्मार्ट फोन को चलाने संबंधी कोई परेशानी न आए, इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कमलेश ढांडा ने बताया कि इन सब कार्यों की खंड, जिला व मुख्यालय स्तर पर निगरानी की जा सकेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन के माध्यम से समुदाय आधारित कार्यक्रम, मदर मीटिंग, टीकाकरण दिवस, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस जैसे कार्यक्रमों का रिकार्ड रख सकेंगी व घर-घर जाने के दौरान फोन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से जुड़ी वीडियो पात्रों व लाभार्थियों को दिखा सकेंगी।
किस जिला में कितने स्मार्ट फोन का वितरण होगा
राज्यमन्त्री कमलेश ढांडा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अम्बाला में 1274, भिवानी में 2014, फरीदाबाद में 1357, फतेहाबाद में 1150, गुरुग्राम में 1085, हिसार में 1829, झज्जर में 1188, जींद में 1515, कैथल में 1327, करनाल में 1555, कुरुक्षेत्र में 1129, मेवात में 1209, नारनौल में 1259, पलवल में 1164, पंचकूला में 1767, पानीपत में 1098, रेवाड़ी में 1155, रोहतक में 1056, सिरसा में 1447, सोनीपत में 1559 व यमुनानगर में 1347 स्मार्ट फोन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर व महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को प्रदान किए जाएंगे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X