Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: नर्सिंग ऑफिसर्स ने छह दिन ब्लैक बैज लगाए, अब आगे की रणनीति बनाएंगे

Updated on Wednesday, December 20, 2023 20:13 PM IST

गुरुग्राम। अस्पतालों में अपने को कर्तव्य समझकर करने वाली नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी दो मांगों को लेकर छह दिन तक ब्लैक बैज लगाकर सरकार के समक्ष आवाज उठाई। काम भी प्रभावित ना हो और उनकी मांगें भी सरकार तक पहुंचे, इसी सोच के साथ नर्सिंग ऑफिसर्स ने ब्लैक बैज लगाकर ही काम किया।
(SUBHEAD)
शांतिपूर्वक विरोध के छठे एवं अंतिम दिन बुधवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स ने एकत्रित होकर अपनी यूनिटी दिखाई। मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस अवसर पर ऑल नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की राज्य प्रधान निर्मल ढांडा ने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर्स की दो ही मांगें हैं। पहली तो उन्हें केंद्र सरकार के नर्सिंग ऑफिसर्स के समान 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस दिया जाए।

दूसरी मांग नर्सिंग ऑफिसर्स को सी गु्रप से बी गु्रप में शामिल किया जाए। इन दो मांगों को सरकार वर्षों से लटकाए हुए है। इन मांगों को पूरा करने के लिए एसोसिएशन ने 12 दिसम्बर को स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने विधानसभा सत्र के बाद इस पर कुछ निर्णय लेंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब एसोसिएशन आगे की रणनीति 21 दिसम्बर गुरुवार को राज्य स्तरीय की बैठक में तय की जाएगी।
(MOREPIC1) 
राज्य प्रधान निर्मल ढांडा ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से अपने कार्यस्थल पर सदा काम को तवज्जो दी जाती है। शरीर में रीढ़ की हड्डी की तरह अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर्स होती हैं। मरीज की हर स्तर पर उन्हें देखभाल करनी पड़ती है। मरीजों के अलावा अस्पतालों में अन्य कई कार्यों में भी नर्सेज को लगाया जाता है। कोविड19 के समय और वैक्सीनेशन में नर्सिंग ऑफिसर्स ने अहम भूमिका निभाई। अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने देना ही उनकी प्राथमिकताओं में रहता है। नर्सिंग ऑफिसर अपने काम को पूरी निष्ठा से करती/करते हैं।

अपने काम की वे वे खुद जिम्मेदारी लेती हैं। जिला प्रधान कमलेश सिवाच, सीएनओ सुनीता देवी, एसएनओ नीलम, एसएनओ रोशनी देवी, एसएनओ संतोष, एसएनओ निर्मल कुमारी, एसएनओ प्रेम देवी, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, दीप्ति, प्रियंका अरोड़ा, जया कुमारी, प्रियंका सैनी, नेहा, कोमल, अंकिता समेत अनेक नर्सिंग ऑफिसर्स ने यूनिटी दिखाकर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की। नर्सिंग ऑफिसर्स ने कहा कि वे अपने इस प्रोफेशन में अपनी मांगों को मनवाने के लिए कोई ऐसा कदम नहीं उठातीं, जिससे कि मरीजों के उपचार में कोई बाधा आए। बीते छह दिनों में उनका यह प्रयास रहा कि उनकी तरफ से अपनी मांगें भी सरकार तक पहुंच जाएं और काम भी प्रभावित ना हो।

 

Readers' Comments
Harpreet Singh Aulakh 6/16/2023 11:15:25 AM

Good step by govt

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X