Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा:तीन दिन में 851 दर्शकों ने देखी सत्र की कार्यवाही

Updated on Wednesday, December 20, 2023 19:30 PM IST

चंडीगढ़। तीन दिन तक चले हरियाणा विधान सभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 16 घंटे 59 मिनट सदन की कार्यवाही चली, जिसमें अपनी बात रखने के इच्छुक सभी 64 विधान सभा सदस्यों ने भाग लिया। 15 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर को संपन्न हुए शीतकालीन सत्र में कुल 4 विधेयक पारित किए गए। कुल 851 दर्शकों ने सत्र की कार्यवाही देखी। इनमें से 595 स्कूली बच्चे और स्टाफ शामिल रहा।
(SUBHEAD)
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस बार सत्र का विशेष आकर्षण राज्य गीत के चयन के लिए आया एक सरकारी प्रस्ताव रहा। इस प्रस्ताव के साथ 3 प्रस्तावित गीत भी सदन भी सुनाए गए। गीतों पर चर्चा के बाद चयन के लिए विधायकों की एक कमेटी का गठन किया गया है। जींद जिला के एक स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं के यौन शोषण संबंधी आरोपों की जांच के लिए भी सदन ने एक समिति का गठन किया है। संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में विधायक भारत भूषण बत्रा, असीम गोयल और अमरजीत ढांडा को सदस्य नामित किया गया है। हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन इस कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
तीनों दिन आयोजित प्रश्नकाल के दौरान 60 तारांकित प्रश्न कार्यवाही का हिस्सा बने, जिनमें से 41 प्रश्नों के जवाबों पर सदन में चर्चा हुई। कुल 47 विधायकों के तारांकित सवाल इस सत्र में शामिल किए गए, इनमें भाजपा 16, कांग्रेस के 23, जजपा के 3, इनेलो के 1 तथा 4 निर्दलीय विधायक शामिल रहे। इनके अलावा 97 अतारांकित प्रश्न भी कार्यवाही का हिस्सा बने। तीनों दिन शून्यकाल की कार्यवाही 4 घंटे 55 मिनट रही। इस दौरान कुल 64 विधायकों ने भाग लिया। इनमें भाजपा के 26 विधायक, जजपा के 5, कांग्रेस 27, इनेलो के 1 और निर्दलीय 5 विधायक शामिल रहे।
शीतकालीन सत्र के लिए 62 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। इनमें 13 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसी प्रकार स्थगन प्रस्ताव के लिए 1 सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में तब्दील कर दिया गया। दो गैर सरकारी प्रस्ताव भी आए थे, जिन्हें अस्वीकृत कर दिया गया। अल्प अवधि चर्चा के लिए तीन प्रस्ताव मिले थे, इन्हें भी अस्वीकृत कर दिया गया। नियम 84 के तहत चर्चा के लिए भी एक प्रस्ताव आया था, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।

 
Readers' Comments
J P Singla 6/16/2023 3:20:10 PM

Whether there are only four illegal constructions in Mohali area?All constructions requires to be verified the role of GMADA will come into light. GMADA and PUDA have become hub of illegal activities and there is no one to control them bcz of their Nexus with top level.

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X