Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़े सरकार और विपक्ष

Updated on Tuesday, December 19, 2023 19:34 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को इनेलो व कांग्रेस ने मिलकर सरकार को घेर लिया। सरकार की तरफ से गृहमंत्री अनिल विज सदन में जवाब देने के लिए खड़े हुए लेकिन विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री मनोहर लाल को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा।
(SUBHEAD)
शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन इनेलो विधायक अभय चौटाला तथा कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने आज इस मुद्दे पर सवाल लगाते हुए सरकार से विस्तृत रिपोर्ट की मांगी। अभय चौटाला ने जब नगर निगम और नगर परिषदों के कथित घोटालों पर सरकार को घेरा तो सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन पर पलटवार किया। सीएम ने दो-टूक कहा, केवल शिकायत से घोटाला साबित नहीं हो जाता।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टचार के मामले में सरकार काफी सख्त है। इस तरह के मामले सामने आते ही उन पर कार्रवाई की जाती है। भ्रष्टाचार की कोई शिकायत आती है, तो सबसे पहले एफआईआर दर्ज की जाती है, उसके बाद जांच होती है और जांच के बाद पता चलता है कि क्या कार्रवाई की जानी है। इसलिए केवल शिकायत आने से यह कह देना कि कोई घोटाला हुआ है, यह पूरी तरह से गलत है। एफआईआर दर्ज होने, जांच होने के बाद मामलों का ट्रायल होता है और तब पता चलता है कि घोटाला हुआ या नहीं। किसी मामले में यह पता लगता है कि घोटाला हुआ है, तो सरकार संबंधित के विरूद्ध अवश्य कार्रवाई करेगी।
इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने सदन को रिपोर्ट दी कि पिछले नौ वर्षों में भ्रष्टाचार से जुड़े 1536 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 1140 मामले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) तथा 396 मामले हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज किए गए। विज की रिपोर्ट के हिसाब से प्रदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार के मामले पुलिस विभाग में ही सामने आए हैं। नौ वर्षों में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के कुल 396 केस दर्ज हुए।
इस मामले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग दूसरे पायदान पर है। यानी तहसीलों में भी भ्रष्टाचार रुक नहीं रहा है। इस अविध में रेवन्यू विभाग के 245 मामले सामने आए। शहरी स्थानीय निकाय में 88, बिजली विभाग में 130, स्वास्थ्य सेवाओं में 56, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में 21, होम गार्ड विभाग में 17, शिक्षा विभाग में 51, आबकारी एवं कराधान विभाग में 33, विकास एवं पंचायत विभाग में 35, कृषि विभाग में 10 तथा प्रशासनिक एवं न्याय विभाग में भ्रष्टाचार के 12 मामले दर्ज हुए हैं।
इसी तरह से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 44, मार्केटिंग बोर्ड में 18, वन विभाग में पंद्रह, सिंचाई विभाग में 12, पशुपालन विभाग में 9, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 17, पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सडक़ें) में 11 मामले दर्ज हुए हैं। इसी तरह से 29 मामले नॉन-डिपार्टमेंटल हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि पिछले 5 साल में 261 मामले आए और 124 को कनविक्शन हुई। 137 की एक्विटल (रिहाई) हुई और कनविक्शन रेट 47.5 प्रतिशत है। पुराने समय में केस पकड़े नहीं जाते थे लेकिन हमने स्टाफ बढ़ाया है। साधन बढ़ाए हैं, भ्रष्टाचारियों को पकड़ा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X