Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचकूला हिंसा के लिए हनीप्रीत ने बांटे थे सवा करोड

Updated on Friday, October 06, 2017 19:23 PM IST

पंचकूला,06 अक्तूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ) । 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह की राजदार और पंचकूला में हुए दंगों की मास्टरमाइंड हनीप्रीत इंसां भले ही हरियाणा पुलिस की एसआईटी टीम को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। लेकिन उसके बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सुखदीप, चमकौर और अब तक गिरफ्तार हुए डेरा समर्थक इस बात को कबूल कर चुके हैं कि हनीप्रीत ने ही पंचकूला में दंगे करवाने के लिए सवा करोड़ रुपए बांटे थे। डेरा सच्चा सौदा का सारा कैश हनीप्रीत ही हैंडल करती थी।(SUBHEAD) हनीप्रीत के आदेश पर ही वही डेरा प्रबंधन कमेटी कोई चीज खरीदती थी। पंचकूला में 25 अगस्त को हुई आगजनी व उपद्रव के लिए धनराशि भी हनीप्रीत के आदेश पर ही डिलीवर किया गया था। जांच में यह बात सामने आई है कि हनीप्रीत ने पंचकूला में आगजनी के लिए 1.25 करोड़ रुपये डिलीवर कराए। पंचकूला पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत के इशारे के बिना पंचकूला में आगजनी के लिए कोई भी पैसा डिलीवर नहीं किया गया। (SUBHEAD2)हनीप्रीत ने पंचकूला में आगजनी के लिए 1.25 करोड़ रुपये डिलीवर करवाए थे। यह राशि अलग-अलग लोगों के बीच बांटा गया। डेरा के 25 सदस्यीय कमेटी के प्रमुख चमकौर सिंह के पास से जो 24 लाख रुपये पुलिस रिमांड के दौरान बरामद हुए थे, वह भी इसी रकम में से बचे हुए थे। पंचकूला पुलिस जल्द ही हनीप्रीत से आगजनी के लिए राशि मुहैया करवाने की बात उगलवाने का दावा कर रही है। पुलिस को इस संबंध में काफी इनपुट मिल चुके हैं, पिछले दिनों में जो भी आरोपी पुलिस द्वारा दबोचे गए थे, उन्होंने हनीप्रीत का नाम प्रमुखता से लिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में सामने आया है कि राम रहीम का खुद का परिवार भी पैसे के लिए हनीप्रीत का मोहताज था। हनीप्रीत चाहती थी तभी राम रहीम के परिवार को पैसा दिया जाता था, अन्यथा नहीं। इसलिए पुलिस को यकीन हो गया है कि पंचकूला में आगजनी की प्रमुख साजिशकर्ता हनीप्रीत ही है। ऐसे में अब हनीप्रीत की आने वाले समय में मुश्किलें बढऩे वाली हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि राम रहीम को अंबाला से भगाने की साजिश रची गई थी। लेकिन, पंचकूला पुलिस द्वारा राम रहीम को अचानक रोहतक के सुनारिया जेल में ले जाने के निर्णय के कारण यह साजिश फेल हो गई। राम रहीम के समर्थकों की साजिश थी कि यदि पुलिस राम रहीम को अंबाला जेल ले जाती है तो रास्ते में ही हमला कर उसे छुड़वा लेंगे और इसके बाद उसे सिरसा या हिमाचल के किसी अन्य ठिकाने पर ले जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X