Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विश्व में जनसेवा की सबसे बड़ी अग्रणी संस्था रेडक्रास : बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Thursday, November 23, 2023 18:04 PM IST

चंडीगढ़। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्रास जनसेवा में विश्व की सबसे अग्रणी संस्था है। आपदा से लेकर आपात परिस्थितियों में रेडक्रास मानव सेवा में सबसे आगे रहती है। रक्तदान से लेकर प्राथमिक चिकित्सा सहायता के जरिये रेडक्रास युवाओं को समाज सेवा के साथ जोड़ रही है।

(SUBHEAD)
हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को सीपीआर (जीवन रक्षक प्रणाली) पुस्तिका का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा रेडक्रास सोसायटी जनसेवा के साथ युवाओं को जोड़े और जूनियर व यूथ रेडक्रास के साथ जोड़कर उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करें।

हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष रेडक्रास गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी एवं सेंट जान एंबुलेंस (भारत) हरियाणा राज्य शाखा द्वारा हरियाणा प्रदेश के लोगों को सांस व हदय की गति बंद होने पर पुनः जीवीकरण करने की विधि सीपीआर (जीवन रक्षक प्रणाली) के बारे में जागरूक किया।
सीपीआर जागरूकता अभियान 25 जुलाई से 9 सितंबर तक हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में मोबाइल वैन के माध्यम से चलाया गया। इस अभियान के दौरान हरियाणा रेडक्रास द्वारा राज्य प्रशिक्षण अधिकारी, संजीव धीमान के द्वारा सीपीआर पर आधारित लघु फिल्म तैयार की गई तथा सीपीआर पर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रचार साम्रगी भी वितरित की गई।
राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा राज्य रेडक्रास द्वारा सीपीआर का यह अभियान ऐतिहासिक रहा क्योंकि इससे पूर्व भारत वर्ष में किसी भी राज्य रेडक्रास द्वारा इतने बडे स्तर पर ऐसा अभियान नहीं चलाया गया। इस अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविधालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक कार्यालयों, उधोगों एवं उपक्रमों, सामाजिक संस्थानों के कर्मचारियों तथा आमजन को लघु फिल्म एवं व्यवहारिक सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से 66,124 लोगों को सीपीआर (जीवन रक्षक प्रणाली) के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर राज्यपाल हरियाणा के सचिव अतुल द्विवेदी, राज्यपाल हरियाणा के परिसहाय मोहन कृष्ण पी, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X