Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

समगोत्र शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से होगा चंडीगढ़ कूच:सोनिया दूहन

Updated on Wednesday, November 01, 2023 18:00 PM IST

 

हिसार। समगोत्र, समगांव और पास के गांव में शादी के खिलाफ अब प्रदेश की बेटियो ने सड़क पर उतरने का फैसला कर लिया हैं। हिसार के नारनौंद में हुई संस्कृति बचाओ हरियाणा बचाओ खाप महापंचायत में चंडीगढ़ पैदल कुच का ऐलान कर दिया है। हरियाणा के हर कोने से आई खाप पंचायतो ने समगोत्र, सम गांव और पास के गांव शादी के खिलाफ लड़ाई लड़ रही सोनिया दुहन को आगे आकर आवाज मजबूत करने के लिए आशीर्वाद दिया। हरियाणा की खाप पंचायतों ने इस सामाजिक लड़ाई को मजबूत करने के लिए सम्मान स्वरूप सोनिया दुहन को पगड़ी भेंट कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

(SUBHEAD)
सभी वक्ताओं ने समगोत्र, गांव गुहांड में शादी के खिलाफ कानून बनाने की वकालत की। इस दौरान खाप पंचायतों को संबोधित करते हुए सोनिया दुहन ने ऐलान किया की जो पगड़ी उन्हें सौंपी गई है उसका सदैव सम्मान रखेगी। उन्होंने बताया की अब हर गांव में एक अभियान चलाया जाएगा । जल्द ही चंडीगढ़ के लिए यात्रा शुरू होगी ताकि समाज के हर तबके को साथ लेकर हरियाणा की सरकार पर इन मुद्दों को लेकर कानून बनाने का दबाव बनाया जा सके। दूहन ने बताया की इन मुद्दों पर कानून बनाना किसी भी राज्य की अपनी जिम्मेदारी होती है और संबंधित सरकार कानून बना सकती है। उन्होंने बताया की सरकार भैंसों की नस्ल बचाने के लिए तो सोचती हैं लेकिन इंसानी नस्ल बचाने के लिए गंभीर नहीं हैं। अगर समगोत्र ,सीमावर्ती गांव और पास के गांव में शादियां होने लगेगी तो समाज की व्यवस्था खराब हो जायेगी।

(MOREPIC2)

सोनिया दूहन ने बताया की अब तक खाप पंचायतें इन्ही मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ती आ रही थी लेकिन अब महिलाओं ने भी कमान संभाल ली है। अब लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ का रुख किया जाएगा। पैदल यात्रा के माध्यम से हरियाणा सरकार को जगाया जाएगा की हरियाणा की सबसे प्राचीन संस्कृति को बचाने का समय आ गया है। हरियाणा सरकार को इस मुद्दे पर कानून बनाकर प्रदेश को खराब होती व्यव्यस्था को बचाना होगा।

हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए वर्षों से किया जा रहे खाप नेतृत्व के प्रयासों और वर्तमान नौजवान पीढ़ी के सुझाव लेकर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करके संस्कृति बचाओ हरियाणा बचाओ महापंचायत में निम्नलिखित प्रस्ताव पास किए जाते हैं। 

(MOREPIC1)

1. एक गोत्र , एक गांव और साथ लगते गांव ( गुहांड )के लड़का लड़की की शादी पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी ।
गोत्र का मतलब है एक वंश, एक ब्लडलाइन , शौक़ीनी के लिए यदि कोई उपनाम लिखता है उसको गोत्र नहीं माना जाएगा ।

2. गांव की स्पष्ट पहचान है- ग्राम पंचायत। जो गांव अब कस्बे/शहर बन चुके हैं और जिनमें शहरी संस्कृति आ चुकी है उनमें गांव और पास के गांव (गुहान्ड) का यह नियम लागू नहीं होगा, उनमें सिर्फ गोत्र का नियम लागू होगा ।

3. कस्बों/शहरों के लड़के-लड़की द्वारा खुद के गोत्र को छोड़कर उस कस्बे और पास के गांव (गुहान्ड) में दूसरे गोत्र में शादी पर कोई रोक नहीं होगी। आगे भी जो गांव कस्बे/शहर बनते जाएंगे उन्हें इस नियम से छूट मिलती रहेगी ।

4. कस्बे/शहर की बिल्कुल स्पष्ट पहचान है- जिसको नगरपालिका और उपमंडल का दर्जा प्राप्त हो गया हो ।

5. हरियाणा के 82 उपमंडल जिनमें सफीदों जुलाना नरवाना उचाना बरवाला नारनौंद हांसी डबवाली ऐलनाबाद कलानौर बाढडा लोहारू मानेसर रादौर लाडवा घरौंडा बादली पुन्हाना बड़खल कालांवाली इसराना छछरौली आदि कुल 82 उपमंडल अब गांव नहीं शहर माने जाएंगे और इनमें एक गांव और पास के गांव ( गुहांड ) का नियम लागू नहीं होगा। इनमें सिर्फ एक गोत्र में शादी पर पाबंदी का नियम होगा ।

6. सिरसा फतेहाबाद और राजस्थान के साथ लगती बेल्ट के जो गांव पहले से एक गांव में शादी करते रहे हैं उन्हें इसमें छूट रहेगी।इन गांवों में भी सिर्फ समगोत्र में शादी न करने का नियम लागू रहेगा। गांव और गुहांड के नियम से इन्हें छूट रहेगी ।

7. हरियाणा के 82 उपमंडलों और राजस्थान बेल्ट के अलग परंपरा पर चलने वाले गांवों में एक गोत्र को छोड़कर बाकी सभी तरह की नियमों से छूट रहेगी।

8. हरियाणवी संस्कृति खाप घोषणा पत्र को कानूनी तौर पर लागू करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

9. कानूनी तौर पर इसे लागू करवाने के लिए हरियाणा की 6226 ग्राम पंचायतों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन करके उसमें हरियाणवी संस्कृति खाप घोषणा पत्र को पारित किया जाएगा जिसे गांव-गांव जाकर जन जागृति अभियान के तहत सोनिया दुहन इकट्ठे करके चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पूरे हरियाणा की आवाज के रूप में भेंट करेंगी। गांव की सरकारों का प्रस्ताव इक्कठा करके प्रदेश की सरकार से कानून बनाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

10. हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों द्वारा पारित प्रस्ताव लेकर सोनिया दुहन के नेतृत्व में हरियाणा की समस्त नारी शक्ति और खाप पंचायतें मुख्यमंत्री खट्टर के निवास तक पैदल यात्रा करेंगी जिसकी तारीख जल्दी तय की जाएगी ।

11. हरियाणवी संस्कृति खाप घोषणा पत्र को लागू करवाने के कानूनी प्रयास के साथ-साथ अब सरकार का इंतजार नहीं किया जाएगा और इसे सामाजिक तौर पर लागू करवाने के लिए आज से ही सोनिया दुहन के नेतृत्व में जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें यह बेटी हरियाणा के हर कॉलेज, विश्वविद्यालय, हर गांव और हर चौपाल तक जाकर हर बेटा बेटी को हरियाणवी संस्कृति और हमारी परंपराओं से अवगत करवाने का काम करेगी !

12. समाज की सबसे महत्वपूर्ण मांग के लिए आज तक के सबसे बड़े जन जागरण अभियान का आगाज करने के लिए खापों ने मान सम्मान पूर्वक सोनिया दुहन को पगड़ी बांधकर और हरियाणा में ताकत का प्रतीक लठ भेंटकर के सम्मानित किया और भविष्य में हर प्रकार के सहयोग का विश्वास दिलाया।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X