Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया राइस मिल का उद्घाटन

Updated on Monday, October 16, 2023 18:53 PM IST

चण्डीगढ। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसान कम खर्च वाली प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी आय को दोगुणी करने का लक्ष्य स्थापित करें। प्रकृति के सभी जीवों पर आज की अंधाधुंध पैस्टेसाईज युक्त खेती जमीन की उर्वरा शक्ति को कमजोर कर रही है और मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर हो रहा है।  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसान स्वयं के साथ समाज में अन्नदात्ता की वास्तविक भूमिका निभा पाएगा।
यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नरवाना उपमंडल के धरौदी रोड़ पर नवनिर्मित श्रीजी राईस मिल का उद्घाटन करने के उपरान्त किसानों के सम्मुख कहीं।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी किसानों के लिए स्कीमें संचालित की जाती है उन्हें प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित किया और किसानों द्वारा रखी समस्याओं का मौके पर निदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों से कहा कि पराली को जलाना एक गम्भीर समस्या है जिससे खुद का जीवन तो नष्ट होता ही है बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भी नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन को लेकर प्रोत्साहन राशि पर अनेक कृषि यंत्र मुहैया करवाए जा रहे हैं और सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि पराली के प्रबंधन में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने  किसानों से कहा कि जिसमें पानी की लागत कम हो वही खेती करे। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से खेती करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है इसलिए किसान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को अपनाकर आने वाली पीढियां के लिए जल को बचाना सुनिश्चित करें।  

बंडारू दत्तात्रेय ने किसानों एवं व्यपारियों को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि इस श्रीजी राईस मिल से 200 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। इस राईस मिल में प्रतिदिन की 8 टन की क्षमता है, इस मिल पर लगभग 8 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। इस राइस मिल से आसपास के धान की मोटी खेती/पीआर की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा।

 



Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X